बिग बॉस 20: क्या यंग के साथ हाथापाई के बाद गुल्लू को कर दिया जाएगा बाहर?
क्या है खबर?
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' एक बार फिर चर्चा में है। हालिया प्रोमो में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और यंग डीएसए के बीच हाथापाई देखने को मिली, जिसके बाद दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या गुल्लू को शो से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी प्रतियोगी की हिंसक हरकत से ऐसे सवाल उठे हों। इससे पहले नकुल ढुल को भी ऐसी घटना के बाद बाहर किया गया था।
मामला
क्या है पूरा मामला?
खबरों के मुताबिक, गुल्लू और यंग के बीच यह झगड़ा एक टास्क के दौरान शुरू हुआ, जिसमें प्रतियोगियों को एक खास आकार वाले बोर्ड के अंदर आना था, जो भी बाहर रह जाता या जिसे बाहर खींच लिया जाता, वह उस टास्क से बाहर हो जाता।
प्रोमो में स्काउट को गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिखाया गया है, जिस पर यंग ने टिप्पणी की, "बेल बुद्धि को एक नंबर खींचा है।"
कार्रवाई
क्या 'बिग बॉस' गुल्लू के खिलाफ करेंगे कोई कार्रवाई?
इसके चलते युंग और गुल्लू के बीच तीखी बहस हो जाती है, जो कुछ ही देर में और बढ़ जाती है। प्रोमो में गुल्लू को युंग की तरफ झपटते हुए दिखाया गया है, जिससे हाथापाई होने का संकेत मिलता है।
इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिग बॉस गुल्लू के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे या उसे घर से बाहर निकाल देंगे।
हालांकि, प्रोमो से यह साफ नहीं होता कि बिग बॉस क्या कदम उठाएंगे।
अपील
फैंस कर रहे यह अपील
इस प्रोमो को देखकर एक यूजर ने ट्वीट किया, "बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा की कोई जगह नहीं है, अगर गुल्लू ने हद पार की है, तो उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए।"
दूसरे यूजर ने कहा, "प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गुल्लू जानबूझकर यंग को उकसा रहा है और फिर उस पर हाथ उठा रहा है।"
वहीं तीसरे ने कहा, "एक बार फिर गुल्लू ने ही हाथापाई की और दूसरे प्रतियोगी को धक्का दिया।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
.
— Raj_🎸 (@illusion_winn) October 28, 2026
Promo: main saaf-saaf dikh raha hai ki gullu Jaan bujhkar yung ko provoke Kar rha hai fir ush par haat utha raha hai.
Audience want EVICTION gullu ...#BB20 #BiggBoss20 #YungDSA
. pic.twitter.com/AUMxJ2Gnjf