'बिग बॉस 20': गुल्लू ने बताया अपनी शादी का सच, बोले- 5 महीने में हुआ तलाक
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में प्रतियोगी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार खुलासे कर रहे हैं। हालिया वाक्या रियलिटी टीवी स्टार कुशल तंवर उर्फ गुल्लू से जुड़ा देखने को मिला, जिन्होंने अपनी शादी को लेकर किए गए दावे पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी। यह खुलासा ऐसे वक्त में हुआ, जब ऑनलाइन वायरल एक तस्वीर में उनकी शादी होने का दावा किया गया था। वायरल तस्वीर में गुल्लू के साथ उनकी पत्नी थीं, जिसपर उन्होंने अब बात की है।
खुलासा
गुल्लू ने काजी तौकीर से बताया शादी और तलाक का सच
गुल्लू ने काजी तौकीर से कहा, "बहुत तगड़ी चीज से निकलकर आया हूं मैं। किसी को बता नहीं सकता था, क्योंकि सबको वो चीज गलत लग रही थी।"
यह सुनकर काजी चौंक जाते हैं और पूछते हैं कि क्या सच में उनकी शादी हुई थी।
इस पर गुल्लू कहते हैं, "मेरा तलाक 2024 में हुआ था। मेरी शादी सिर्फ 4.5-5 महीने चली। हमारी तरफ से आज भी शादियां जल्दी होती हैं। दबाव रहता है कि आप और करोगे क्या?"
दर्द
रोडीज जीतने के बाद लीक हो गई थी तस्वीर
गुल्लू ने आगे कहा 'MTV रोडीज XX' के दौरान ही उनके तलाक की कार्यवाही शुरू हुई थी।
उन्होंने कहा, "मैंने रोडीज जीता और गोवा में अपने दोस्तों के साथ मजे कर रहा था। रात में, मैंने देखा कि किसी ने मेरी शादी की तस्वीर लीक कर दी है। उस समय मेरा तलाक नहीं हुआ था।"
उन्होंने यह भी बताया कि तलाक के चलते उनका परिवार उनसे नाराज हो गया था और उनसे बातचीत करना बंद कर दिया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Gullu ne #Qazi se share kiya apni shaadi ka secret!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 22, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/Rq1Ohv5Aon