'बिग बॉस 20' में मचा घमासान, कैप्टेंसी की लड़ाई में घायल हुईं उदिति सिंह
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के घर में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालिया कप्तानी टास्क के दौरान घरवालों के बीच शुरू हुआ मुकाबला देखते ही देखते तीखी बहस और झड़प में बदल गया। इस दौरान कुछ प्रतियोगियों को चोटें भी आईं। शो के नए प्रोमो में टास्क के दौरान मची अफरा-तफरी की झलक दिखाई गई है। इसमें उदिति सिंह घायल होती नजर आती हैं, जबकि माही विज और लव गिल के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है।
मामला
क्या है पूरा मामला?
'बिग बॉस 20' के हालिया कप्तानी टास्क में उदिति, लव, यंग डीएसए, माही, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, गुल्लू और मनीष गोयल ने हिस्सा लिया।
इस टास्क की निगरानी अरिशफा खान और स्काउटओपी कर रहे थे। इस चुनौती के तहत प्रतियोगियों को अलग-अलग समूहों में 20 मिनट तक स्पंज भरने थे।
हालांकि, कुछ ही देर में मुकाबला आक्रामक हो गया और सभी एक-दूसरे का खेल बिगाड़ने लगे।
चोट
उदिति के सिर पर लगी चोट
इसके बाद उदिति का सिर गलती से एक प्रॉप के कोने से टकरा गया। उनके माथे पर हल्की चोट आई और थोड़ा खून भी निकलने लगा।
हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी, लेकिन इस घटना से घर के बाकी सदस्य चिंतित हो गए। इस टास्क के दौरान माही और लव के बीच तीखी बहस भी हुई।
बताया जा रहा है कि टास्क के दौरान लव को भी चोट लगी है और बाद में उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई देखी गई।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Uditi is the ace performer no doubt. From the day one she gave her 100% in every task !!
— ♡ SOJIB ♡ (@Jabra__Fan) November 17, 2026
Beauty and strong what a combination ❤️🔥🤏🏼🤏🏼🎀 #UditiSingh #BiggBoss20 https://t.co/iyPS37y6Rm