Page Loader
'बिग बॉस 17' के वीकेंड टाइम में हुआ बदलाव, 9 बजे की बजाय कब आएगा शो?
'बिग बॉस 17' के वीकेंड टाइम में हुआ बदलाव (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beingsalmankhan)

'बिग बॉस 17' के वीकेंड टाइम में हुआ बदलाव, 9 बजे की बजाय कब आएगा शो?

Nov 27, 2023
06:02 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन के साथ सुर्खियों में छाया हुआ है। इस सीजन से रोमांस, तकरार, दोस्ती और दुश्मनी का भरपूर डोज मिल रहा है तो वहीं वीकेंड पर सलमान खान प्रतियोगियों को फटकार लगाते नजर आते हैं। अब भाईजान ने बताया कि 'वीकेंड के वॉर' में बदलाव किया गया है। 'बिग बॉस 17' अब हर शनिवार-रविवार 9 बजे की जगह 9:30 बजे कर्लस टीवी और जियो सिनेमा पर आएगा।

प्रोमो 

सलमान खान ने खुद की जानकारी 

कर्लस टीवी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब से हर वीकेंड देखेंगे 'बिग बॉस' आप एक नए समय पर। देखिए 'बिग बॉस 17' सोमवार-शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे, केवल कर्लस टीवी और जियो सिनेमा पर।' 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय जैसे सितारे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में अब्दु रोजिक बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो