Page Loader
अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन के झगड़े पर ऐश्वर्या शर्मा बोलीं- शादी का मजाक बना दिया
जानिए ऐश्वर्या शर्मा ने क्या कहा? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@lokhandeankita)

अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन के झगड़े पर ऐश्वर्या शर्मा बोलीं- शादी का मजाक बना दिया

Dec 25, 2023
12:59 pm

क्या है खबर?

अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग 'बिग बॉस 17' में दिख रही हैं। इस घर में दोनों को अक्सर झगड़ते देखा जाता है। अब अंकिता और विक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विक्की को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में नेशनल टीवी पर विक्की गुस्से में अंकिता पर हाथ उठाते नजर आए। अब इस मामले पर शाे से हाल ही में बाहर हुईं ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान

ऐश्वर्या ने क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस को ऐश्वर्या ने कहा, "मुझे नहीं पता कि सच में क्या हुआ। नील और अभिषेक इस बारे में बात कर रहे थे। अभिषेक ने बताया कि विक्की ने अंकिता पर हाथ उठाया।" उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत गलत है, लेकिन यह उन दोनों के बीच की बात है। मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। मैं हैरान हूं। वो दोनों शादी का मजाक बना रहे हैं।" बता दें, ऐश्वर्या का 'बिग बॉस 17' में सफर खत्म हो गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अंकिता और विक्की का वायरल वीडियो