Page Loader
'बिग बॉस 17': वीकेंड का वार में नजर आएंगी रवीना टंडन, अब्दु रोजिक देंगे साथ 
वीकेंड का वार में नजर आएंगे रवीना टंडन और अब्दु रोजिक

'बिग बॉस 17': वीकेंड का वार में नजर आएंगी रवीना टंडन, अब्दु रोजिक देंगे साथ 

Dec 22, 2023
02:06 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन के साथ सुर्खियों में छाया हुआ है। इस सीजन से रोमांस, तकरार, दोस्ती और दुश्मनी का भरपूर डोज मिल रहा है तो वहीं वीकेंड पर सलमान खान प्रतियोगियों को फटकार लगाते नजर आते हैं। ताजा खबर यह है कि इस सप्ताह वीकेंड का वार में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन नजर आएंगी। रवीना के साथ अब्दु रोजिक शो की शोभा बढ़ाएंगे।

रिपोर्ट

कब और कहां प्रसारित होता है शो? 

पिंकविला के मुताबिक, इस सप्ताह रवीना और 'बिग बॉस 16' के पूर्व प्रतियोगी अब्दु 'गेस्ट ऑफ द वीक' के तौर पर नजर आएंगे। इस दौरान दोनों सलमान के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। रवीना और अब्दु अपने आने वाले गाने का प्रचार करने के लिए शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, इस खबर का आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 'बिग बॉस 17' सोमवार-शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे, कर्लस टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो जारी