Page Loader
'बिग बॉस 17': अभिषेक कुमार पर जमकर बरसे सलमान खान, बताया घर का सबसे नकली प्रतियोगी
अभिषेक कुमार पर जमकर बरसे सलमान खान

'बिग बॉस 17': अभिषेक कुमार पर जमकर बरसे सलमान खान, बताया घर का सबसे नकली प्रतियोगी

Dec 08, 2023
01:24 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन के साथ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आए दिन प्रतियोगियों के बीच विवाद देखने को मिल रहा है, वीकेंड पर सलमान खान उन्हें फटकार लगाते नजर आते हैं और घरवालों को डोज देते हैं। अब 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान घर के प्रतियोगी अभिषेक कुमार पर भड़कते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभिषेक को नकली प्रतियोगी बताया।

प्रोमो

कब और कहां प्रसारित होता है 'बिग बॉस 17'

जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक एक्स पर 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'अभिषेक के फर्जी और बुरे व्यवहार पर भड़के सलमान खान। अभिषेक के एक्शन पर क्या होगा भाई का रिएक्शन?' प्रोमो वीडियो में सलमान बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं और अभिषेक को उनकी बदत्तमिजियों के लिए डांट रहे हैं। 'बिग बॉस 17' का प्रसारण सोमवार-शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स TV और जियो सिनेमा पर होता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो