Page Loader
'बिग बॉस 17': इस बार वीकेंड पर सलमान खान नहीं आएंगे नजर, करण जौहर करेंगे मेजबानी 
इस बार वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे सलमान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

'बिग बॉस 17': इस बार वीकेंड पर सलमान खान नहीं आएंगे नजर, करण जौहर करेंगे मेजबानी 

Nov 29, 2023
05:49 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' शुरुआत से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में तरह-तरह के ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, खबर है कि आगामी वीकेंड का वॉर में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर मेजबान के रूप में सलमान की जगह लेंगे और घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे।

रिपोर्ट

करण लगाएंगे फटकार

करण वीकेंड एपिसोड में मेजबान की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह वह अपने अंदाज में प्रतियोगियों को फटकार लगाते दिखेंगे। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। यह पहली बार नहीं है कि करण शो की मेजबानी कर रहे है। इससे पहले निर्माता ने 'बिग बॉस OTT' के पहले पूरे सीजन की कमान अपने हाथों में ली थी। उनकी खूब प्रशंसा भी हुई थी।

बिग बॉस 17

कहां और कब आता है 'बिग बॉस 17'?

'बिग बॉस 17' में इस बार प्रतियोगी के रूप में अभिषेक कुमार, ईशा मालविया, अरुण मैशेट्टी, सनी आर्य, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा , समर्थ जुरेल और मन्नारा चोपड़ा नजर आ रहे हैं। शो में अब्दु रोजिक बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहे हैं। 'बिग बॉस 17' सोमवार-शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे, केवल कर्लस टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।