LOADING...
'बिग बॉस 17' फेम औरा का नया गाना 'शिवा शिवम' रिलीज, भक्ति में डूबे दिखे गायक

'बिग बॉस 17' फेम औरा का नया गाना 'शिवा शिवम' रिलीज, भक्ति में डूबे दिखे गायक

Feb 12, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

मशहूर दक्षिण कोरियाई गायक औरा अपने नए गाने 'शिवा शिवम' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है जिसे फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ दिन पहले 'शिवा शिवम' का ऐलान किया गया था। इसमें भगवान शिव को केवल एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि शक्तिशाली ऊर्जा के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया है। बता दें, औरा 'बिग बॉस' के 17वें सीजन के प्रतियोगी रह चुके हैं।

गाना

भगवान शिव की भक्ति में झूमते दिखे औरा

'शिवा शिवम' एक धार्मिक गाना है, जिसमें औरा को शिव की भक्ति में लीन देखा जा सकता है। गाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर पहले ही रिलीज हो चुका है। चोसुन डेली के मुताबिक, संगीत लॉन्च पर उन्होंने कहा, "संगीत और प्रस्तुति के माध्यम से शिव के अर्थ को व्यक्त करने की प्रक्रिया अपने आप में एक बड़ी चुनौती और सीखने का अवसर था। मुझे उम्मीद है कि यह लोगों तक एक ऊर्जावान अनुभव के रूप में पहुंचेगा।"

परिचय

जानिए कौन हैं कोरियाई गायक औरा

औरा, जिनका असली नाम पार्क मिन-जून है, वह कोरिया के मशहूर गायक, रैपर, गीतकार और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2009 से की थी, जबकि 3 साल पहले वह भारत आए थे। औरा को हिंदी गानों जैसे 'जिम्मी जिमी' और 'स्वैग से स्वागत' के के-पॉप संस्करण बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें अलसी पहचान सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' से मिली जिसमें वह बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए थे।

Advertisement