
'बिग बॉस 17' के प्रतियोगी अभिषेक कुमार ने मुंबई में खरीदा अपना पहला घर, देखिए तस्वीरें
क्या है खबर?
रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के पहले रनर-अप और अभिनेता अभिषेक कुमार 30 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने मुंबई में अपना पहला सपनों का आशियाना खरीदा है। अभिषेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने नए घर में बेहद खुश दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। अभिषेक ने अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया है। आइए जानें अभिनेता ने क्या लिखा है।
पोस्ट
मुंबई के नए घर का श्री गणेश
अभिषेक ने लिखा, 'मुंबई के नए घर का श्री गणेश। सबसे पहले तो आप सबका दिल से शुक्रिया इतना प्यार देने के लिए। आज आप सबके प्यार, मेरी मेहनत, परिवार के आशीर्वाद से मैंने अपना एक बहुत बड़ा सपना पूरा किया है, मुंबई में मेरा पहला छोटा सा घर खरीदकर। इतना अच्छा लग रहा है कि क्या बताऊं। बहुत मेहनत की है, यहां तक पहुंचने के लिए। बहुत कुछ बलिदान किया है और उतना ही प्यार आप सबने दिया है।'
नोट
मैं मेहनत करता रहूंगा- अभिषेक
अभिषेक ने आगे लिखा, 'बस आप सब ऐसे ही अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखना। मैं मेहनत करता जाऊंगा और आप सबको बहुत गर्व महसूस करवाऊंगा। मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं। धन्यवाद।' काम के मोर्चे पर बात करें तो अभिषेक इन दिनों म्यूजिक वीडियो 'नी तू बार बार' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसमें उन्होंने ईशा मालवीय के साथ रोमांस किया था। इससे पहले वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
#AbhishekKumar #mumbai pic.twitter.com/lvRnuztf15
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) August 26, 2025