Page Loader
'बिग बॉस 17': निर्माताओं ने अनुराग डोभाल को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, देखिए प्रोमो
अनुराग डोभाल हुए घर से बेघर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anurag_dobhal)

'बिग बॉस 17': निर्माताओं ने अनुराग डोभाल को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, देखिए प्रोमो

Jan 01, 2024
12:57 pm

क्या है खबर?

विवादित रियलिटी 'बिग बॉस 17' जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। घर के अंदर होने वाले तमाशे के अलावा हर हफ्ते होने वाले एविक्शन पर दर्शकों की खासा नजर रहती है। इस वीकेंड के वार पर घर के 2 प्रतियोगी रिंकू धवन और नील भट्ट शो से बाहर हो गए। अब नए साल के जश्न के बीच निर्माताओं ने अनुराग डोभाल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

प्रोमो 

घर के सदस्यों ने किया अनुराग को नॉमिनेट

रिंकू और नील के बाद अब जिस सदस्य का सफर शो से खत्म हो चुका है, उसका नाम अनुराग डोभाल है। वह शो से बाहर हो गए हैं। इस खबर की जानकारी 'बिग बॉस' के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने दी है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ज्यादातर सदस्य अनुराग को नॉमिनेट करते नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 17' जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो