Page Loader
अब्दु रोजिक दुबई पुलिस की हिरासत में, लगा चोरी का आरोप
अब्दु रोजिक को पुलिस ने पकड़ा

अब्दु रोजिक दुबई पुलिस की हिरासत में, लगा चोरी का आरोप

Jul 12, 2025
08:42 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 16' से लोकप्रिय हुए अब्दु रोजिक से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके प्रशंसक हैरान-परेशान हो जाएंगे। दरअसल, दुबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन पर चोरी का आरोप लगाया गया है। हालांकि, किस चीज की चोरी का इल्जाम लगा है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अब्दू शनिवार की शाम करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो शहर से दुबई लौट रहे थे, तभी उन्हें वहां की पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया।

पुष्टि

अब्दु की टीम ने कर दी पुष्टि

अब्दू मोंटेनेग्रो से दुबई लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गायक की टीम ने दुबई के खलीज टाइम्स से उनकी हिरासत की खबर की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने अब्दु पर लगे आरोप का जिक्र नहीं किया। टीम ने कहा, "अभी हम सिर्फ इतना बता सकते हैं कि अब्दु को पुलिस ने चोरी के आरोप में अपनी हिरासत में लिया है।" अब्दु इससे पहले भी विवादों में फंस चुके हैं।