Page Loader
प्रियंका चाहर चौधरी ने खरीदी नई लग्जरी कार, अभिनेता विकास मानकलता ने दी बधाई 
प्रियंका चाहर चौधरी ने खरीदी नई लग्जरी कार (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachaharchoudhary)

प्रियंका चाहर चौधरी ने खरीदी नई लग्जरी कार, अभिनेता विकास मानकलता ने दी बधाई 

Apr 11, 2023
04:53 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी पिछले लंबे वक्त से चर्चा में हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपने प्रशसंकों के बीच खास पहचान बना ली है। अब प्रियंका ने एक लग्जरी कार खरीदी है। इस खबर की पुष्टि अभिनेता विकास मानकलता ने की है। उन्होंने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह प्रियंका की नई गाड़ी संग पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में विकास ने लिखा, 'मुबारक हो लड़की।'

बयान

प्रियंका ने कही ये बात 

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, "मैं यहां मुंबई में हूं और यहीं रहना चाहती हूं। मैं वर्तमान में घर ढूंढ रही हूं। मेरे पास घर या कार नहीं थी, लेकिन अब मैंने कार खरीद ली है। मैं पहले भी मुंबई में रही हूं, लेकिन जब से मैं घर से बाहर आई हूं शहर का माहौल बिल्कुल अलग है।" बता दें, प्रियंका को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया है।