Loading...
'स्त्री 3' से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने आ रहे मार्वल के सुपरहीरो, बॉलीवुड-हॉलीवुड की महा-जंग
बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने 'स्त्री 3'और 'ब्लैक पैंथर 3'

'स्त्री 3' से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने आ रहे मार्वल के सुपरहीरो, बॉलीवुड-हॉलीवुड की महा-जंग

Oct 01, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

साल 2028 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस महामुकाबला देखने को मिल सकता है। दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 3' और मार्वल स्टूडियोज की 'ब्लैक पैंथर 3' एक ही साल में रिलीज के लिए तैयार हैं। 'स्त्री 2' की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद जहां फैंस अमर कौशिक की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, वहीं हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी से सीधी टक्कर ने इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।

घोषणा

दिनेश विजान ने किया ये ऐलान

मैडॉक फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'स्त्री 3' साल 2028 में क्रिसमस या स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो सकती है।

फिक्की फ्रेम्स 2026 में निर्माता दिनेश विजन ने बताया कि निर्देशक अमर कौशिक पहले जनवरी 2027 से विक्की कौशल अभिनीत 'महावतार' पर काम शुरू करेंगे।

'महावतार' का काम पूरा करने के बाद ही वो 'स्त्री 3' का निर्देशन संभालेंगे। दिनेश विजान के मुताबिक 'स्त्री 3' का तीसरा भाग दर्शकों के लिए एक बेहद बड़ा और अनोखा सरप्राइज साबित होगा।

महावतार

'महावतार' के चक्कर में टली 'स्त्री 3'?

'महावतार' के बाद शूटिंग शुरू होने की वजह से 'स्त्री 3' के निर्माण में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में निर्माताओं की नजरें अब क्रिसमस, 2028 की रिलीज विंडो पर हैं। अगर ऐसा होता है तो साल 2028 के अंत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

दरअसल, रयान कुग्लर के निर्देशन में बन रही मार्वल स्टूडियोज की आगाती फिल्म 'ब्लैक पैंथर 3' भी 15 दिसंबर, 2028 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

ADVERTISEMENT

महाटकराव

जानिए क्यों रोमांचक होगी ये हॉलीवुड-बॉलीवुड भिड़ंत

ये मुकाबला बेहद खास होने वाला है। मैडॉक का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स भारत में सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है तो मार्वल की 'ब्लैक पैंथर' का वैश्विक स्तर पर दबदबा है।

'स्त्री 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय दर्शकों में तीसरे भाग को लेकर जबरदस्त दीवानगी है, वहीं 'ब्लैक पैंथर 3' को ग्लोबल फैन फॉलोइंग का पूरा साथ मिलेगा। दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री की बड़ी फ्रैंचाइजी हैं, इसलिए क्रिसमस 2028 पर होने वाली ये भिड़ंत बेहद धमाकेदार होगी।

ADVERTISEMENT