'बिग बॉस' 6 भाषाओं में आ रहा वापस, सौरव गांगुली मेजबानी करते आएंगे नजर
'बिग बॉस' इस सितंबर में 6 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में वापसी कर रहा है। क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली इस बार इसका बांग्ला वर्जन की मेजबानी करेंगे।
इन अलग-अलग भाषाओं के संस्करणों की मेजबानी करने वालों में सलमान खान (हिंदी), विजय सेतुपति (तमिल), नागार्जुन (तेलुगु), किच्चा सुदीप (कन्नड़) और मोहनलाल (मलयालम) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
सभी शो जियोस्टार TV पर आएंगे और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जा सकेंगे।
'बिग बॉस' को 50 करोड़ से ज्यादा दर्शक मिले
पिछले साल, 'बिग बॉस' को 50 करोड़ से भी ज्यादा दर्शकों ने देखा। शो ने 43.8 अरब से अधिक व्यूइंग मिनट्स का जबरदस्त आंकड़ा भी हासिल किया। फैंस की सक्रियता भी देखने लायक थी। इस दौरान अरबों वोट डाले गए, लाखों लाइव चैट हुए और मीम्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई।
अपने 20 साल पूरे होने पर, जियोस्टार ने एक कॉफी टेबल बुक 'इंडियाज बिग रियलिटी' लॉन्च की है, जो शो के सांस्कृतिक प्रभाव और प्रशंसकों की भारी भागीदारी को दिखाती है।