'द रेवोल्यूशनरीज' के लिए भुवन बाम का हुआ कायापलट, जानिए कैसे बने रास बिहारी बोस?
भुवन बाम, जो आमतौर पर समकालीन भारतीय किरदारों को अपनी पहचान देते रहे हैं, अब कुछ अलग करने जा रहे हैं। वे प्राइम वीडियो की सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' में स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस का किरदार निभा रहे हैं।
इस किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने दो साल तक खुद को लाइमलाइट और दुनिया से काफी दूर रखा। यह उनके सहज स्वभाव से बिल्कुल हटकर था।
भुवन ने बदली डाइट और ट्रेनिंग
भुवन ने अपनी डाइट और वर्कआउट रूटीन में कई बदलाव किए। उन्होंने 'मिंट' को बताया, "सबसे अहम बात यह थी कि मैंने 2 साल तक खुद को लाइमलाइट से दूर रखा। मैं चाहता था कि मैं किरदार को जितना हो सके, उतना गहराई से समझूं. किरदार की सोच में ढलना, शारीरिक रूप से प्रशिक्षण लेना, डाइट बदलना- ये सब उस मेहनत का हिस्सा था, जो इस भूमिका को तैयार करने में लगी।"
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में रोहित सराफ और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार भी हैं। यह सीरीज भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान हुए सशस्त्र आंदोलन को दिखाती है और अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।