ऋषभ शेट्टी की 'छत्रपति शिवाजी महाराज' को मिला भूषण कुमार का साथ, कब होगी शुरू?
क्या है खबर?
कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ऐतिहासिक पीरियड-ड्रामा 'छत्रपति शिवाजी महाराज' चर्चा में है। इस महागाथा का निर्माण 2 भागाें में होगा जिसके लिए भूषण कुमार ने अपना कदम आगे बढ़ाया है। निर्देशन के लिए संदीप सिंह परियोजना से जुड़े हैं। तीनों धुरंधर मिलकर स्वराज्य के स्थायी दृष्टिकोण को भव्य सिनेमाई रूप में पेश करेंगे। फिल्म के जरिए छत्रपति महाराज की उल्लेखनीय यात्रा के निर्णायक युद्धों, ऐतिहासिक जीत, असाधारण बलिदानों और कम ज्ञात अध्यायों को दिखाया जाएगा।
तोहफा
ऋषभ को भेंट में मिली छत्रपति की पेंटिंग
इस बड़े सहयोग को चिह्नित करने के लिए, टी-सीरीज के मालिक ने ऋषभ को छत्रपति महाराज की एक सदी पुरानी पेंटिंग भेंट की। यह उपहार उस गहरे सम्मान और जिम्मेदारी को दर्शाता है, जिसे साकार करने की दिशा में टीम आगे बढ़ रही है।
फिल्म का निर्माण विस्तृत और भव्य पैमाने पर 2 भागों में किया जा रहा है। इसके लिए एक विशाल कलाकारों की टोली और प्रतिभाओं से भरपूर रचनात्मक टीम को साथ लाया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
BIG UPDATE !
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) October 30, 2026
Producer #BhushanKumar joins forces with #RishabShetty for #ThePrideOfBharat – Chhatrapati Shivaji Maharaj, a grand two-part historical saga celebrating the legacy and valour of one of India’s greatest warriors.
The ambitious project is set to go on floors in… pic.twitter.com/I2Uo99EZBF
शूटिंग
अगले साल से फ्लाेर पर जाएगी फिल्म
खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2027 के शुरुआती महीनों से शुरू होने की उम्मीद है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।
इसमें ऋषभ के साथ भूमि पेडनेकर, विवेक ओबेरॉय और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसका निर्माण टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले होगा।
फिल्म का पहला भाग साल 2028 में और दूसरा भाग 2029 में रिलीज किए जाने का लक्ष्य है।