Loading...
भूमि पेडनेकर ने 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- उनका बलिदान याद रहेगा
भूमि पेडनेकर ने 26/11 हमले में शहीदों को याद किया

भूमि पेडनेकर ने 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- उनका बलिदान याद रहेगा

Nov 26, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का खौफनाक मंजर 18 साल बाद भी लोगों के दिलों में ताजा है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंची, जहां से उनका वीडियो सामने आया है। इस मौके पर, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह सिर झुकाकर शहीदों के परिवारों को नमन करती हैं। उनके साथ जो हुआ उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

तारीफ

भूमि ने सशस्त्र बलों को दिया धन्यवाद

अभिनेत्री ने कहा, "हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात यह है कि हम जहां भी नफरत देखते हैं, उसे प्यार में बदल देते हैं। हम उसे उम्मीद में बदल देते हैं, और आज वह दिन भी है जब हम उन सभी शहीदों को, उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई।"

उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज और इंटेलिजेंस एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े देश को चलाना बहुत मुश्किल काम है, इसलिए वह बधाई के पात्र हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT