Page Loader
भूमि पेडनेकर हैं इतनी संपत्ति की मालकिन, जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन
भूमि पेडनेकर हैं इतनी संपत्ति की मालकिन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@@bhumipednekar)

भूमि पेडनेकर हैं इतनी संपत्ति की मालकिन, जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन

Jul 18, 2024
11:00 am

क्या है खबर?

भूमि पेडनेकर का नाम उन अभिनेत्रियों की सूची में शामिल है, जिन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है। साल 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि के चाहने वालों की संख्या आज लाखों में हैं। आज यानी 18 जुलाई को भूमि अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे।

संपत्ति

15 करोड़ रुपये है भूमि की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूमि लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालकिन हैं। वह एक महीने में 25 लाख रुपये से अधिक की कमाई करती हैं। भूमि कथित तौर पर प्रति फिल्म 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मुंबई के पॉश इलाके में भूमि का एक आलीशान घर भी है, जहां वह अपनी मां और बहन के साथ रहती हैं।

कार कलेक्शन

भूमि के पास हैं ये गाड़ियां

भूमि के पास मर्सिडीज-बेंज S350d (1.60 करोड़ रुपये), ऑडी Q7 (82.48 लाख रुपये), BMW 730LD (1.42 करोड़ रुपये) और रेंज रोवर (75.18 लाख रुपये) जैसी गाड़ियां हैं। भूमि को आखिरी बार 'भक्षक' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब भूमि फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी।