NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भूमि का खुलासा, बतौर सहायक कास्टिंग निर्देशक लिया था पंकज त्रिपाठी और रणवीर सिंह का ऑडिशन
    अगली खबर
    भूमि का खुलासा, बतौर सहायक कास्टिंग निर्देशक लिया था पंकज त्रिपाठी और रणवीर सिंह का ऑडिशन
    भूमि पेडनेकर ने लिया था पंकज त्रिपााठी और रणवीर सिंह का ऑडिशन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhumipednekar)

    भूमि का खुलासा, बतौर सहायक कास्टिंग निर्देशक लिया था पंकज त्रिपाठी और रणवीर सिंह का ऑडिशन

    लेखन मेघा
    Aug 19, 2023
    08:08 am

    क्या है खबर?

    भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी उम्दा अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।

    2015 में 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद ही भूमि ने अपनी एक पहचान बना ली थी।

    हाल ही में अभिनेत्री ने यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक से अभिनय तक के अपने सफर के बारे में बात की।

    इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी और रणवीर सिंह का ऑडिशन लिया था।

    बयान

    7,000 रुपये थी भूमि की पहली सैलरी

    मैशेबल के साथ बातचीत के दौरान भूमि बताया कि वह यशराज के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा की सहायक थीं और ऐसे में उन्होंने कई सितारों के ऑडिशन लिए थे।

    इस दौरान भूमि ने बताया कि उन्हें यशराज से ही अपनी पहली सैलरी मिली थी, जो 7,000 रुपये थी। इसे उन्होंने अपनी मां को दे दिया था।

    भूमि ने उस समय लोन ले रखा था इसलिए वह जो भी कमाती थी सब उनकी किस्त में ही कट जाता था।

    बयान

    6 साल तक बतौर सहायक कास्टिंग निर्देशक किया काम

    भूमि ने बताया कि उन्हें कम उपस्थिति होने के कारण व्हिसलिंग वुड्स कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया था।

    वह सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के लिए अपने दोस्तों के पास पहुंची थीं, लेकिन फिर YRF से उन्हें सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में नौकरी मिल गई।

    ऐसे में उन्होंने कैमरे के सामने आने से पहले उसकी पीछे ही 6 साल तक बतौर कास्टिंग निर्देशक काम किया, जो उन्हें पसंद भी आता था।

    बयान

    पंकज और रणवीर की ऑडिशन प्रक्रिया का थीं हिस्सा

    भूमि ने बताया कि YRF में उन्होंने कई अलग-अलग काम किए और बहुत से लोगों का ऑडिशन भी लिए।

    उन्होंने कहा, "मैंने पाउडर के लिए पंकज सर का ऑडिशन लिया था। मुझे लगता है कि उन्हें भी यह याद है क्योंकि हमने इस बारे में बात की थी।"

    भूमि 'बैंड बाजा बारात' की ऑडिशन प्रक्रिया का भी हिस्सा थीं और उन्होंने रणवीर सिंह के साथ लाइनें की थीं।

    अभिनेत्री ने बताया कि उस समय भी रणवीर में काफी ऊर्जा थी।

    फिल्मी सफर

    ऐसा रहा अभिनेत्री का फिल्मी सफर

    भूमि ने अपनी पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए वजन बढ़ाया था, लेकिन वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में सफल रही थीं।

    इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे, जिनके साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया। इतना ही नहीं अभिनेत्री को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

    इसके बाद वह 'शुभ मंगल सावधान','टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'लस्ट स्टोरीज', 'रक्षा बंधन', 'गोविंदा मेरा नाम', 'भीड़' और 'अफवाह' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

    जानकारी

    अब इन फिल्मों में देंगी दिखाईं

    भूमि अब अर्जुन कपूर के साथ 'द लेडी किलर' में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशक अजय बहल कर रहे हैं। वह 'भक्षक' का हिस्सा हैं, जिसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसके अलावा वह 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में भी नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भूमि पेडनेकर
    रणवीर सिंह
    पंकज त्रिपाठी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भूमि पेडनेकर

    अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का ट्रेलर जारी, चार बहनों की शादी करने के लिए परेशान भाई अक्षय कुमार
    'मेरी पत्नी का रीमेक' में अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर बॉलीवुड समाचार
    'रक्षा बंधन' से 'गोविंदा नाम मेरा' तक, इन फिल्मों में दिखेंगी भूमि पेडनेकर सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस खास वजह से भूमि पेडनेकर ऑनलाइन सेल कर रही हैं अपने कपड़े जलवायु परिवर्तन

    रणवीर सिंह

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया प्रोमो जारी, रणवीर सिंह ने दिखाए सिक्स-पैक एब्स  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' हुआ रिलीज  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी...' में सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए कट पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    रणबीर कपूर ने की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की समीक्षा, आलिया की तारीफ की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    पंकज त्रिपाठी

    'क्रिमिनल जस्टिस 3' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला बॉलीवुड समाचार
    अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    'गदर 2' के बाद आगामी फिल्म की तैयारी में जुटे अनिल, उत्कर्ष शर्मा निभाएंगे अहम किरदार  गदर 2 फिल्म
    सनी ने बताई 'अपने 2' में देरी की वजह, बोले- अभिनेत्रियों ने ठुकराया मां का किरदार  सनी देओल
    जन्मदिन विशेष: अयान मुखर्जी ने बतौर सहायक निर्देशक की थी शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर अयान मुखर्जी
    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, पहला वीडिया भी जारी विवेक अग्निहोत्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025