Page Loader
भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' का पहला वीडियो आया सामने, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 

भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' का पहला वीडियो आया सामने, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 

Apr 17, 2025
05:01 pm

क्या है खबर?

काफी समय से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आगामी फिल्म 'द रॉयल्स' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसके निर्देशन की कमान प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने संभाली है। इस सीरीज में भूमि की जोड़ी ईशान खट्टर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। 'द रॉयल्स' की रिलीज तारीख पहले ही सामने आ चुकी है, वहीं अब निर्माताओं ने पहला वीडियो साझा किया है, जिसमें भूमि और ईशान समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है।

तारीख

सीरीज में नजर आएंगे ये सितारे 

निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'मुस्कुराइए, आप मोतीबाग महल में पहुंच गए हैं।' भूमि और ईशान के अलावा इस फिल्म में साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसमें विहान समत, काव्या त्रेहन, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी जैसे कालाकर भी अभिनय करेंगे। 'द रॉयल्स' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर 9 मई, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो