LOADING...
राम चरण का टशन और अक्षय कुमार की कॉमेडी, इन 6 फिल्मों पर टिकीं सबकी निगाहें
दर्शकों की नजरें इन फिल्मों पर

राम चरण का टशन और अक्षय कुमार की कॉमेडी, इन 6 फिल्मों पर टिकीं सबकी निगाहें

Apr 10, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

अप्रैल का महीना भारतीय सिनेमा के शौकीनों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' के साथ हंसी का तड़का लगेगा, तो वहीं ग्लोबल स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्‌डी' से एक्शन का तूफान आएगा। अप्रैल यानी इस महीने कुल 7 ऐसी बड़ी फिल्में दर्शकों के बीच होंगही, जिन पर दर्शकों और ट्रेड पंडितों की पैनी निगाहें टिकी हुई हैं।

#1 और #2

'डकैत' और 'लव इंश्योरेंस कंपनी'

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये मूल रूप से तेलुगू फिल्म है, जिसे बड़े स्तर पर हिंदी में भी रिलीज किया गया है। 'डकैत' के साथ ही निर्देशक विग्नेश शिवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' भी रिलीज हुई है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'लव टूडे' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद प्रदीप रंगनाथन फिर अपने अनूठे अंदाज में लौट आए हैं।

#3

'भूत बंगला'

सिनेमा प्रेमियों के लिए 17 अप्रैल की तारीख भी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन 'भूत बंगला' के साथ बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन पूरे 14 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर की है, जिसमें अक्षय दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराएंगे भी। राजपाल यादव और परेश रावल भी इसका हिस्सा हैं।

Advertisement

#4

'पेड्‌डी'

'RRR' की वैश्विक सफलता के बाद राम चरण फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग और शारीरिक कायाकल्प से दर्शकों को हैरान करने आ रहे हैं। इस फिल्म में वो एक पहलवान की भूमिका में हैं। जाह्नवी कपूर फिल्म की हीरोइन हैं। ये फिल्म भी 30 अप्रैल को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण का अलग अवतार पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है।

Advertisement

#5 और #6

'कारा' और 'KD: द डेविल'

उधर 30 अप्रैल को आ रही 'कारा' एक ऐसी क्राइम एक्शन थ्रिलर है, जिसमें धनुष की कलाकारी और विग्नेश राजा की बेहतरीन रोमांचक मेकिंग का तालमेल दिखेगा। 'रायन' के बाद धनुष की इस फिल्म पर पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा की नजरें टिकी हुई हैं। दूसरी ओर कन्नड़ इंडस्ट्री अपना अगला बड़ा पैन-इंडिया दांव 'KD: द डेविल' के रूप में चलने जा रही है। फिल्म में ध्रुव सरजा और बॉलीवुड से संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं।

Advertisement