'भूत बंगला' रिव्यू: क्या सिर्फ अक्षय कुमार के भरोसे फिल्म? जानिए पहले दिन क्या बोली जनता
क्या है खबर?
अक्षय कुमार पिछले काफी समय से हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। आइए जानें भूत बंगला देख जनता ने क्या कहा।
प्रतिक्रिया
कॉमेडी से ज्यादा सस्पेंस हावी, वामिका की कास्टिंग से नाखुश दिखे फैंस
दर्शकों को अक्षय की कॉमिक टाइमिंग पसंद आई है, लेकिन फिल्म का आधे से ज्यादा हिस्सा सीरियस मोड में रहने के कारण कुछ दर्शक थोड़े हैरान हैं। उधर वामिका गब्बी के प्रदर्शन और उनकी कास्टिंग को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। कुछ का मानना है कि इस भूमिका के लिए कोई नया चेहरा ज्यादा प्रभावशाली हो सकता था। एक ने लिखा, 'वामिका इसके लिए फिट नहीं थीं।' कुछ को फिल्म कॉमेडी से ज्यादा एक सस्पेंस थ्रिलर लग रही।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पोस्ट
Final verdict of Bhooth Bangla
— Amit Behal (@amitbehalll) April 16, 2026
First 40% – pure comedy 😂
Next 10% – shifts into suspense mode
50% – 95% – feels like a full serious mode
Last 5% – back to comedy
Overall, a good watch, but the casting felt off. Wamiqa Gabbi didn’t quite fit for me this could’ve been a great… pic.twitter.com/XOvArorBSg
सराहना
"कॉमेडी में अक्षय के पास कोई नहीं"
अक्षय की कॉमेडी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस की दीवानगी इस कदर है कि वे अक्षय को 'OG कॉमेडी किंग' बता रहे हैं। अक्षय की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को लेकर एक फैन ने यहां तक लिख दिया, 'जब बात कॉमेडी की आती है तो अक्षय के आस-पास भी कोई नहीं है। ये बंदा सिर्फ खुश ही नहीं करता, बल्कि अलग ही स्तर का सुकून देता है।'
सिनेमैटोग्राफी
खराब सिनेमैटोग्राफी ने बिगाड़ा खेल?
दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म के तकनीकी पहलुओं और अक्षय के डायलॉग डिलीवरी को लेकर तीखी आलोचना कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का मेल अच्छा है, कहानी और स्क्रीनप्ले भी ठीक है, लेकिन तकनीकी रूप से फिल्म बहुत कमजोर है। अक्षय कॉमेडी में तो बेहतरीन हैं, लेकिन कई जगहों पर उनकी डायलॉग डिलीवरी बहुत खराब लगी है। साथ ही खराब सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म के माहौल को पूरी तरह खराब कर दिया।
निष्कर्ष
'ठीक-ठाक' रही फिल्म, नहीं जगा पाई 'भूल भुलैया' जैसा जादू
अभिनेता राजपाल यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों को हंसाया, वहीं असरानी को भी तारीफ हो रही है।ञ परेश रावल की मौजूदगी के बावजूद लोगों को उनका रोल कमजोर और 'बेकार' लगा। फिल्म की सबसे बड़ी कमी प्रीतम का संगीत बताया जा रहा है। दर्शकों का मानना है कि कहानी अच्छी होने के बावजूद प्रियदर्शन का निर्देशन और स्क्रिप्ट औसत रही। ज्यादातर लोगों के मुताबिक फिल्म 'ठीक-ठाक' है, लेकिन इसमें 'भूल भुलैया' जैसा मजा नहीं आया।
ट्विटर पोस्ट
सिनेमैटोग्राफी ने किया निराश?
Many of you will hate me for saying this but:
— Filmy Gautam (@filmygautam) April 17, 2026
For me #BhoothBangla worked in moments! It's crazy to imagine that some of the excellent comedy scenes and absolutely lame ones are in the same film.
Blend of horror+comedy was a big plus, story, screenplay all good but the film is… https://t.co/37BedW8FCN