अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर जारी, कॉमेडी और डर का मजेदार संगम देखने लायक
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है। फिल्म का टीजर और गानों ने पहले ही माहौल सेट कर दिया था। अब धमाकेदार ट्रेलर ने आकर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद वापसी कर रही है। 'भूत बंगला' का निर्माण एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है 'भूत बंगला' का ट्रेलर
'भूत बंगला' के ट्रेलर की शुरुआत 'वधुसुर' नाम की शैतानी आत्मा के परिचय से होती है, जिसका आतंक महल में है। इसी महल में शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, लेकिन डरावनी और रहस्यमयी घटनाएं उथल-पुथल मचाती हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोमांचक है जो कॉमेडी और डर की भरपूर डोज देता है। फिल्म में अक्षय, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें, 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'भूत बंगला' का ट्रेलर
Welcome to Bhooth Bangla. Yahan na toh log normal hain... Aur upar se Bangla bhi paranormal hai.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 6, 2026
Enter at your own risk 🧟♀️#BhoothBanglaTrailer out now: https://t.co/u0KOSYejj4#BhoothBangla, paid previews begin in theatres 16th April 2026, 9 PM onwards 👻 pic.twitter.com/yBVCvK50cC