Loading...
'भेड़िया 2' के साथ वरुण धवन करेंगे धमाकेदार वापसी, निर्माताओं ने लगा दी मुहर
'भेड़िया' के सीक्वल की पुष्टि हुई

'भेड़िया 2' के साथ वरुण धवन करेंगे धमाकेदार वापसी, निर्माताओं ने लगा दी मुहर

Nov 26, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' 2022 में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी में कृति सैनन भी मुख्य किरदार में शामिल थीं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग फैन फॉलोइंग रही है, यही कारण है कि लोगों का सीक्वल का इंतजार है। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने आधिकारिक तौर पर इसके सीक्वल पर मुहर लगा दी है। यह पुष्टि उन्होंने 'भेड़िया' की रिलीज के 4 साल पूरे होने पर की।

सीक्वल

निर्देशक ने बताया कहां तक पहुंची 'भेड़िया 2' 

निर्देशक ने पुष्टि कर दी है कि 'भेड़िया' के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म अभी लेखन चरण में है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें प्यारा वेयरवोल्फ भेड़िया उनके कार्यालय में तबाही मचा रहा है और लैपटॉप फेंक रहा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं है कि उसे लिखने में इतना समय लग रहा है... क्या करें? जल्द आ रहा है भेड़िया अंकल।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT