कंगना रनौत बनीं 26/11 की नर्स, 'भारत भाग्यविधाता' से दिखाएंगी बेमिसाल हिम्मत और अनकहा दर्द
फिल्म 'भारत भाग्यविधाता' का ट्रेलर पिछले हफ्ते जारी किया गया था। इसमें कंगना 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल में एक नर्स के तौर पर दिखेंगी।
यह फिल्म उन नर्सों के हौसले को दिखाती है, जिन्होंने संकट के समय मरीजों की जान बचाने और अस्पताल के कामकाज को बनाए रखने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।
आपको बता दें कि कंगना की यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कंगना ने फिल्म के जरिए उठाया नर्सों की समस्याओं को
कंगना इस फिल्म के जरिए नर्सों की उन समस्याओं पर भी रोशनी डाल रही हैं, जिनसे वे जूझती हैं। उनका कहना है कि नर्सों को कम वेतन मिलता है, उन पर काम का बोझ ज्यादा होता है और उनकी वर्दी भी अंग्रेजों के जमाने से नहीं बदली है, जो अक्सर असहज होती है।
कंगना चाहती हैं कि नर्सों की वर्दी तय करते समय उनसे भी सलाह ली जाए, ताकि उन्हें पहनने में आराम महसूस हो और उनका सम्मान भी बना रहे।
अब यह फिल्म 12 जून को 'हीर सारा' और 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करेगी।