LOADING...
'भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर हुआ जारी, हीरो बनकर हंसाने आए राघव जुयाल

'भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर हुआ जारी, हीरो बनकर हंसाने आए राघव जुयाल

Jul 09, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

राघव जुयाल पहली बार मुख्य अभिनेता बनकर फिल्मी पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से तारीफें बटोरने के बाद, राघव बिल्कुल नए अवतार में वापसी कर रहे हैं, जो एक पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। अभिनेता के साथ यूट्यूबर निहारिका एनएम अपना डेब्यू कर रही हैं।

ट्रेलर

रोमांच और हास्य से भरपूर है फिल्म 

'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर एक आम लड़के अजय सिंह (राघव) की यात्रा दिखाता है। बिना गॉडफादर, वह अपनी जिद और जबरन आत्मविश्वास के दम पर स्टार बनने के लिए लंदन की सड़कों पर अजीबोगरीब हरकतें और जुगाड़ करता है। उसका डायलॉग है, 'एक अभिनेता की सबसे बड़ी प्रतिभा अपने ही झूठ पर विश्वास करना है।' फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल और विकल्प मेहता समेत कई कलाकार मौजूद हैं। यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement