Loading...
सनी देओल ने की 'रामायण' की तारीफ, बताया हॉलीवुड की किसी भी फिल्म से बेहतर
सनी देओल ने की 'रामायण' देखने की अपील

सनी देओल ने की 'रामायण' की तारीफ, बताया हॉलीवुड की किसी भी फिल्म से बेहतर

लेखन Manoj Panchal
Nov 08, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

अभिनेता सनी देओल ने फिल्म 'रामायण' की तारीफ करते हुए इसे हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर बताया है। फिल्म में सनी भगवान हनुमान के किरदार में नजर आए हैं। शनिवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील की। सनी ने कहा, "यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। बल्कि मैं कहूंगा कि यह उनसे बेहतर है।" फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बयान  

स्पेशल इफेक्ट्स की सनी ने की तारीफ

सनी ने फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने अभी 'रामायण' देखी। मुझे यह बहुत, बहुत पसंद आई। मैं हर हिंदुस्तानी से इसे देखने की अपील करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स दर्शकों को उस दौर में ले जाते हैं।

गौरतलब है कि फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी भगवान हनुमान के रूप में नजर आते हैं। यह सीन सीक्वल में उनके किरदार की झलक देता है।

फिल्म 

फिल्म के पहले भाग में दिखा ये

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में यश रावण, रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म के पहले भाग में रावण के उदय और उसकी शक्ति हासिल करने की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म में राम का बचपन, राम-सीता का विवाह, 14 वर्षों का वनवास और सीता को वापस लाने का उनका संकल्प भी दिखाया गया है।

फिल्म अभी तक दुनियाभर में 200 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।

ADVERTISEMENT