बॉक्स ऑफिस पर 330 करोड़ कमाने वाली 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' OTT पर रिलीज, जानें कहां देखें फिल्म
फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' 21 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 330 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन गिरीश एडी ने किया है, जबकि उन्होंने किरण जोसी के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। फिल्म की कहानी एक युवा जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है। फहाद फासिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन ने भावना स्टूडियोज के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है।
फासिल ने किसे दिया फिल्म की सफलता का श्रेय?
फिल्म के सह-निर्माता फहाद फासिल ने हाल ही में साफ किया कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई का मतलब ये नहीं है कि फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति को भारी मुनाफा हुआ हो। उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया। फहाद ने ये भी बताया कि मामिता बैजू पर फिल्माया गया एक खास सीन उनका पसंदीदा पल है। जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वो अब 2 अक्टूबर से इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।