NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: शान के इन शानदार गानों ने बदली उनके करियर की कहानी
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: शान के इन शानदार गानों ने बदली उनके करियर की कहानी
    शान को इन गानों ने बनाया लोकप्रिय

    जन्मदिन विशेष: शान के इन शानदार गानों ने बदली उनके करियर की कहानी

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 30, 2023
    07:40 am

    क्या है खबर?

    शांतनु मुखर्जी उर्फ शान ने 17 साल की उम्र में ही माइक पकड़ लिया था। मध्य प्रदेश के खंडवा में बंगाली परिवार में जन्मे शान ने अपनी मखमली आवाज से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

    उन्होंने पॉप, जैज, देशभक्ति, रोमांटिक, हिप हॉप, रॉक हर तरह के गाने गाए हैं।

    30 सितंबर को शान के 51वें जन्मदिन के मौके पर आइए उनके बेहतरीन गानों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें सुन आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

    #1

    'चांद सिफारिश'

    फिल्म 'फना' दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों काे भी बेहद पसंद आई थी। आमिर खान और काजोल अभिनीत इस फिल्म का गाना 'चांद सिफारिश' भी सुपरहिट हुआ था।

    शान की आवाज ने इस गाने को और खूबसूरत बना दिया था।

    इसमें काजोल और आमिर की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी।

    इस गाने के बाद शान की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। इसके लिए उन्हें अपने करियर की पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    #2

    'कुछ तो हुआ है'

    अगर आप सिने प्रेमी हैं तो आपने यकीनन शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' देखी होगी और अगर देखी है तो इसका गाना 'कुछ तो हुआ है' भी आपको याद ही होगा।

    शाहरुख, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान पर फिल्माया गया यह गाना रिलीज होते ही हिट हो गया था।

    शान ने न सिर्फ इस गाने में, बल्कि इसके जरिए अपने करियर में भी चार चांद लगा दिए थे। अल्का याग्निक ने इसमें उनका साथ दिया था।

    #3

    'बहती हवा सा था वो'

    शान के लोकप्रिय गानों की बात हो और 'बहती हवा सा था वो' का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आमिर की फिल्म '3 इडियट्स' के इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते दिखते हैं।

    युवाओं के बीच इस गाने की दीवानगी खूब देखने को मिली थी। इस गाने के लिए शान ने ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकेडमी अवॉर्ड (GIMA) पुरस्कार भी अपने नाम किया था।

    शान ने 3 इडियट्स का गाना ऑल इज वेल भी गाया था।

    #4

    'जब से तेरा नैना'

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'सांवरिया' को भले ही दर्शकों से हरी झंडी न मिली हो, लेकिन इस फिल्म का गाना 'जब से तेरे नैना' जबरदस्त हिट हुआ था। इसके लिए भी शान ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

    रणबीर कपूर पर यह गीत फिल्माया गया था, जिसमें उनके अंदाज ने दर्शकों को उनका मुरीद बना लिया था।

    इसमें रणबीर का टॉवल डांस खूब चर्चा में रहा। इसी फिल्म के जरिए उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

    #5

    'आज उनसे मिलना है हमें'

    शान के लोकप्रिय गानों की प्लेलिस्ट इस गाने के बगैर पूरी नहीं होती। यह गाना था सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का, जिसे शान ने अपनी आवाज से सजाया था।

    यह गीत सलमान और फिल्म में उनकी प्रेमिका बनीं सोनम कपूर पर फिल्माया गया था।

    इसके अलावा आमिर की फिल्म 'तारे जमीन पर' का गाना 'बम बम बोले' और 'दिल चाहता है' के गाने 'वो लड़की है कहां' में भी शान ने अपनी आवाज दी थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हिंदी के साथ साथ शान ने उर्दू, तमिल, कन्नड़, मराठी , नेपाली, अंग्रेजी, मलयालम, पंजाबी और बंगाली भाषा में भी गीत गाए हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी गीतों में भी सुर लगाए हैं। शान कई टीवी कार्यक्रमाें के होस्ट और जज भी रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    शान

    आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड की ये पांच बेहतरीन एनिमेटेड फिल्में हॉलीवुड समाचार
    'तन्हा दिल' का नया संस्करण 27 अक्टूबर को रिलीज करेंगे गायक शान बॉलीवुड समाचार
    पश्चिम बंगाल में गायक शान के कार्यक्रम में भगदड़, चार लोग घायल पश्चिम बंगाल
    केके संग बिताए पलों को याद कर भावुक हुए शान, कहा- वो मेरे परिवार जैसा था  गायक केके

    बॉलीवुड समाचार

    अनीस बाज्मी ने की पुष्टि, उनकी फिल्म से बाहर हुए शाहिद कपूर शाहिद कपूर
    देव आनंद ही नहीं, इन सितारों का भी रहा पाकिस्तान से नाता, भारत में कमाया नाम देव आनंद
    सोनू सूद लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सोनू सूद
    वहीदा रहमान से पहले इन महिलाओं को मिल चुका है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025