अभिनेता राजेश शर्मा की ये शानदार फिल्में आपका दिल जीत लेंगी, OTT पर आज ही देखें
क्या है खबर?
हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा अपनी दमदार अदाकारी और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी एक खास और मजबूत पहचान बनाई है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनकी कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है। 'नो वन किल्ड जेसिका', 'द डर्टी पिक्चर' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में उनका अभिनय लाजवाब रहा है।
#1 & #2
'तन्नू वेड्स मन्नू रिटर्न्स' और 'द डर्टी पिक्चर'
'तन्नू वेड्स मन्नू रिटर्न्स' 2011 की हिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में आर माधवन, कंगना रनौत के साथ-साथ राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आए थे। 'द डर्टी पिक्चर' 2011 में आई थी। मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और राजेश मुख्य किरदार में थे। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'स्पेशल 26' और 'बजरंगी भाईजान'
क्राइम थ्रिलर फिल्म 'स्पेशल 26' सिनेमाघरों मे 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का आप अमेजन प्राइम वीडियो पर लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, मनोज बाजपेयी,· जिमी शेरगिल और राजेश ने अहम भूमिका निभाई थी। सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें राजेश भी अहम भूमिका में थे।
जानकारी
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'
बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी- द अनटॉल्ड स्टोरी' साल 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ राजेश भी अहम किरदार में थे।