Page Loader
इन मशहूर बॉलीवुड सितारों के बेस्ट फ्रेंड हैं आम इंसान, मशहूर है दोस्ती

इन मशहूर बॉलीवुड सितारों के बेस्ट फ्रेंड हैं आम इंसान, मशहूर है दोस्ती

Nov 08, 2020
02:00 pm

क्या है खबर?

जीवन में हर किसी को दोस्त की जरुरत होती है, जिससे लोग खुलकर अपने मन की बात कह सकते हैं। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से दोस्त बनाता है। ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स के बेस्ट फ्रेंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे मशहूर बॉलीवुड स्टार्स भी हैं, जिनके बेस्ट फ्रेंड आम इंसान हैं। आज हम आपको पांच ऐसे ही मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बेस्ट फ्रेंड आम इंसान हैं। आइए जानें।

#1

संजय दत्त और परेश घेलानी

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में दोस्ती क्या होती है, ये अच्छे से देखा गया। फिल्म में संजय दत्त और परेश घेलानी की सच्ची दोस्ती ने कई लोगों का दिल भी जीता था। संजय और परेश की दोस्ती इतनी गहरी इसलिए है, क्योंकि परेश ने संजय का साथ उस समय दिया था, जब सब उनसे दूरी बना चुके थे। संजय का जीवन काफी परेशानियों भरा रहा है और उस समय उनका साथ परेश ने ही दिया था।

#2

प्रियंका चोपड़ा और तमन्ना दत्त

बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त हैं। तमन्ना और प्रियंका के बीच इतना गहरा रिश्ता है कि दोनों एक-दूसरे से पूछे बिना कोई काम नहीं करती हैं। तमन्ना ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब प्रियंका मुंबई ने नई थीं, तब दोनों साथ-साथ रहती थीं। तमन्ना ने बताया था कि उनके और प्रियंका के बीच इतनी गहरी दोस्ती की वजह यह है कि प्रियंका जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं।

#3

आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट वर्तमान में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत रही हैं। आलिया की बेस्ट फ्रेंड इंडस्ट्री से नहीं बल्कि एक आम इंसान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन हैं और दोनों की दोस्ती स्कूल के समय से है। गर्ल्स नाइट हो या फिर छुट्टी दोनों को साथ-साथ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकती हैं और कई चीजें शेयर भी करती हैं।

#4

जाह्नवी कपूर और तनीषा संतोषी

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में अपनी एक्टिंग प्रतिभा साबित कर दी है। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग की सभी ने खूब तारीफ की। अगर बेस्ट फ्रेंड की बात करें तो जाह्नवी की बेस्ट फ्रेंड तनीषा संतोषी हैं। दोनों बचपन से गहरे दोस्त हैं। एक बार जब तनीषा का जन्मदिन था, तब जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इसी से पता चलता है कि दोनों में कितनी गहरी दोस्ती है।

#5

सारा अली खान और काम्या अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से साबित कर दिया है कि वो फैंस के दिलों पर राज कर सकती हैं। आपको बता दें कि सारा की बेस्ट फ्रेंड काम्या अरोड़ा हैं। जब सारा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, तब उन्होंने सबसे पहली फोटो काम्या अरोड़ा के साथ शेयर की थी। दोनों पार्टी करने से लेकर घूमने तक का काम साथ में ही करती हैं।