Loading...
दुल्हन बनीं बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, सिद्धार्थ दत्ता संग कोलकाता में की शादी
बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने रचाई शादी

दुल्हन बनीं बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, सिद्धार्थ दत्ता संग कोलकाता में की शादी

Nov 27, 2026
10:13 am

क्या है खबर?

बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दुनिया की नजरों से छिपकर एक निजी समारोह में, उन्होंने मर्चेंट नेवी ऑफिसर सिद्धार्थ दत्ता से कोर्ट मैरिज की। अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल की झलक उन्होंने 26 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाई है। उनकी तस्वीरों ने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। कोलकाता में हुए इस समारोह में सिर्फ उनका परिवार और करीबी लोग शामिल थे।

शादी

शादी की तस्वीरों में छिपाया पति सिद्धार्थ का चेहरा 

मिमी ने कोलकाता स्थित अपने घर पर शादी की जिसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

रजिस्ट्री सेरेमनी की झलकियों में मिमी और सिद्धार्थ शादी के कागजात पर साइन करते और अंगूठियां बदलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने पति का चेहरा छिपाया हुआ है।

उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन भी बिल्कुल साधारण रखा और सिर्फ लाल दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए।

सिनेमा के सितारे और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT