नेपाल की बाढ़ में फंसे बंगाली अभिनेता खराज मुखर्जी, जानिए अब कैसे हैं हाल?
बंगाली अभिनेता खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा इन दिनों नेपाल में फंस गए हैं। 20 अगस्त को वे एक फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने रास्ते बंद कर दिए और इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचाया। खराज ने अपने परिवार को बताया है कि वे सब सुरक्षित हैं। हालांकि, अभी वे वहां से निकल नहीं पा रहे हैं।
बर्फ और चट्टानों का कहर, 95 से ज्यादा लोगों की गई जान
यह बाढ़ ग्लेशियर से आए बर्फ और चट्टानों के मलबे की वजह से आई है। इससे सड़कें, पुल और गांव बुरी तरह प्रभावित हुए, खासकर लेंधे खोला नदी के आसपास के इलाकों में।
इस घटना में कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। इसमें 384 टूरिस्ट भी शामिल हैं, जिनमें कई भारतीय और अमेरिकी भी हैं, जिनका अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दी चेतावनी देने वाले सिस्टम की है जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों में हुए बदलाव इस बड़ी त्रासदी की एक बड़ी वजह बने। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए बेहतर अर्ली वार्निंग सिस्टम की सख्त जरूरत है, ताकि पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की जान बचाई जा सके।