Loading...
OTT पर आने वाला है 'द ममी' का खौफ, इससे पहले निपटा डालें ये पुरानी फिल्में
ली क्रोनिन की 'द ममी' OTT रिलीज को तैयार

OTT पर आने वाला है 'द ममी' का खौफ, इससे पहले निपटा डालें ये पुरानी फिल्में

Sep 02, 2026
07:35 pm

क्या है खबर?

हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल की सबसे डरावनी फिल्मों में शामिल 'द ममी' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसका निर्देशन ली क्रोनिन ने किया है। अप्रैल, 2026 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद, यह फिल्म 17 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर दर्शकों के लिए अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में मौजूद होगी। इसके आने से पहले 'ममी' फ्रेंचाइजी के पुराने और क्लासिक सफर का मजा OTT पर ले सकते हैं।

#1 & #2

'द ममी' और 'द ममी रिटर्न्स'

ब्रेंडन फ्रेजर अभिनीत 'द ममी' 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे IMDb ने 7.1 की रेटिंग मिली है।

कहानी एक अमेरिकी साहसी (रिक ओ'कोनेल) और एक पुरातत्वविद (एवलिन) पर आधारित है, जो प्राचीन मिस्र की शापित ममी 'इमोतेप' को जीवित कर देते हैं। इससे वहां आतंक मच जाता है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

'द ममी रिटर्न्स' इसका सीक्वल है, जिसमें रिक और एवलिन का बेटा वही गलती दोहराता है, जिससे शापित ममी काआतंक दोबारा देखने को मिलता है।

#3 & #4

'द ममी: टॉम्ब ऑफ द ड्रैगन एम्परर' और 'द ममी रीबूट'

ZEE5 पर मौजूद 'द ममी: टॉम्ब ऑफ द ड्रैगन एम्परर' रिक और एवलिन के बड़े हो चुके बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बार वह गलती से एक क्रूर चीनी सम्राट (ड्रैगन एम्परर) की ममी को जगाता है, जिसके बाद ओ'कोनेल परिवार अपनी जान जोखिम में डालकर ममी से निपटते हैं।

2017 में टॉम क्रूज अभिनीत 'द ममी रीबूट' आई, जिसकी कहानी मिस्र की एक राजकुमारी और आधुनिक दुनिया के टकराव पर आधारित है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर है।

ADVERTISEMENT

फिल्म

क्या है 2026 की 'द ममी' की कहानी?

ली क्रोनिन की 'द ममी' की बात करें, तो यह एक 'साइकोलॉजिकल बॉडी हॉरर' है।

इसकी कहानी एक पत्रकार की बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिस्त्र के रेगिस्तान से अचानक गायब हो जाती है। 8 साल बाद उसे एक प्राचीन ताबूत में पाया जाता है।

हालांकि, अब उसके शरीर में एक प्राचीन मिस्री राक्षस ने कब्जा कर लिया है, जिससे कई डर के क्षण अनुभव होते हैं।

फिल्म में जैक रेनर, लाइया कोस्टा और नेटली ग्रेस जैसे कलाकार हैं।

ADVERTISEMENT