'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज से पहले निर्देशक इम्तियाज अली की इन फिल्मों का उठाएं लुत्फ
क्या है खबर?
निर्देशक इम्तियाज अली अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस रोमांटिक पीरियड ड्रामा में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म 12 जून काे सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले, इम्तियाज की पिछली फिल्मों को देखना मजेदार होगी, जिनसे उन्हाेंने प्यार, खुद की तलाश और इंसानी जज्बातों को बेहद खूबसूरती से दिखाया है।
#1
'जब वी मेट'
साल 2007 में आई 'जब वी मेट' बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक है। इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य किरदारों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी को दर्शकों ने आइकॉनिक बताया। फिल्म की कहानी 2 अनजान किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सफर के दौरान दोस्त बन जाते हैं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। 7.9 की IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर मौजूद है।
#2 & #3
'रॉकस्टार' और 'तमाशा'
रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' जुनून, अधूरे प्यार और उससे उपजे संगीत के दर्द को बखूबी से पेश करती है। एआर रहमान का आइकॉनिक संगीत फिल्म में जान फूंकने का काम करता है। फिल्म में नरगिस फाखरी भी हैं। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। साल 2015 में आई 'तमाशा' आज की पीढ़ी के लिए एक 'मस्ट-वॉच' फिल्म है, जिसमें रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण हैं। ZEE5 पर मौजूद यह फिल्म खुद को दोबारा खोजने की यात्रा दिखाती है।
#4 & #5
'लव आजकल' और 'अमर सिंह चमकीला'
दीपिका और सैफ अली खान की फिल्म 'लव आजकल' अलग-अलग पीढ़ियों के प्यार को पर्दे पर दिखाती है। यह दिखाती है कि प्यार करने के तरीके भले बदल गए हों, लेकिन भावनाएं आज भी वही हैं। प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में ऋषि कपूर भी नजर आए थे। पंजाब के मशहूर और दिवंगत लोक गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित 'अमर सिंह चमकीला' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें दिलजीत और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदारों में हैं।