LOADING...
'अल्फा' में बॉबी देओल का आतंक, जानिए स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में कौन-कौन बना विलेन
स्पाई यूनिवर्स के सबसे खूंखार विलेन

'अल्फा' में बॉबी देओल का आतंक, जानिए स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में कौन-कौन बना विलेन

Jul 01, 2026
07:30 pm

क्या है खबर?

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं कड़ी 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। महिला प्रधान इस फिल्म में आलिया भट्‌ट और शरवरी वाघ मुख्य किरदारों में हैं, जबकि विलेन के रूप में बॉबी देओल उनकी मुश्किलें बढ़ाते दिखेंगे। यह पहली दफा नहीं है, जब YRF अपनी जासूसी फिल्म में एक बड़े खलनायक को पेश कर रहा है। पहले भी कई फिल्में आई हैं, जिनमें बड़े-बड़े सितारे विलेन बनकर तबाही मचा चुके हैं। यहां डालिए एक नजर।

#1 & #2

'गैवी चहल' और 'सज्जाद डेलाफ्रूज'

सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत 'एक था टाइगर' 2012 में आई स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी भारत की खुफिया एजेंसी (RAW) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के बीच टकराव को दिखाती है। इसमें अभिनेता गैवी चहल ने भारत विरोधी कैप्टन अबरार शेख का किरदार निभाया था। वहीं, 2017 में आई अगली कड़ी 'टाइगर जिंदा है' में मुख्य विलेन का किरदार ईरानी-UAE अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज ने निभाया था। उनके किरदार का नाम 'अबू उस्मान' था।

#3 & #4

'टाइगर श्रॉफ' और 'जॉन अब्राहम'

स्पाई यूनिवर्स तीसरी फिल्म 'वॉर' 2019 में रिलीज हुई जिसमें ऋतिक रोशन और वाणी कपूर मुख्य किरदार में नजर आए। वहीं मुख्य विलेन का किरदार टाइगर श्रॉफ ने निभाया था। दरअसल, टाइगर इसमें दोहरे किरदार में थे, और उनके किरदारों का नाम 'खालिद' व 'सौरभ' था। 2023 में, शाहरुख खान ने स्पाई यूनिवर्स में 'पठान' बनकर कदम रखा। उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं। इसमें जॉन अब्राहम ने 'जिम' का किरदार निभाया, जो फिल्म का मुख्य और खूंखार विलेन था।

Advertisement

#5 & #6

'इमरान हाशमी' और 'ऋतिक'

2023 में 'टाइगर 3' रिलीज हुई जो अपनी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में मुख्य विलेन कोई और नहीं, बल्कि इमरान हाशमी बनकर आए और उनके किरदार का नाम 'आतिश रहमान' था। वह पाकिस्तानी ISI के पूर्व एजेंट की भूमिका में थे। पिछले साल 'वॉर' की दूसरी कड़ी आई और इसमें खुद ऋतिक ने ग्रे शेड किरदार निभाया। कहानी में वह बागी बनकर भारत के सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। जूनियर एनटीआर भी मुख्य किरदार में दिखे।

Advertisement