'बटवारा 1947' से पहले इन फिल्मों में धमाल मचा चुकी है सनी देओल-प्रीति जिंटा की जोड़ी
क्या है खबर?
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। दर्शकों के लिए ये फिल्म इसलिए भी काफी खास है, क्योंकि इसमें सनी और प्रीति जिंटा की जोड़ी दोबारा नजर आएगी। जाहिर है कि दोनों ने साथ मिलकर कई फिल्में की हैं। प्रीति की आखिरी फिल्म भी सनी के साथ थी, और अब उनका कमबैक भी अभिनेता के साथ हो रहा है। तो देर किस बात की है, चलिए दोनों की फिल्मों पर नजर डालते हैं।
#1 & #2
'फर्ज' और 'हिरोज'
सनी और प्रीति को पर्दे पर साथ लाने वाली पहली फिल्म 'फर्ज' 2001 में रिलीज हुई थी।
राज कंवर द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में अभिनेता ने एक कड़क पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जबकि प्रीति उनकी पत्नी के किरदार में थीं। जैकी श्रॉफ, ओम पुरी और मुकेश तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा थे।
फिर 2008 में 'हिरोज' आई, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, सनी और प्रीति थे। हालांकि, इसमें प्रीति ने सलमान की पत्नी का किरदार निभाया था।
#3 & #4
'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' और 'भैयाजी सुपरहिट'
सनी और प्रीति की सुपरहिट फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' थी, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इसमें दोनों ने मुख्य किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी थी।
प्रियंका चोपड़ा, कबीर बेदी और अमरीश जैसे कई कलाकार भी इसका हिस्सा थे।
साल 2018 में दोनों को फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया, जो नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक काॅमेडी-ड्रामा थी। इसमें अभिनेता ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। वहीं प्रीति उनकी पत्नी के किरदार में थीं।