Loading...
बॉलीवुड फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी हैं इमरान हाशमी, 'आवारापन 2' से पहले इन फिल्मों में दिखाया दम
इमरान हाशमी की फ्रेंचाइजी फिल्में

बॉलीवुड फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी हैं इमरान हाशमी, 'आवारापन 2' से पहले इन फिल्मों में दिखाया दम

Aug 14, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज हो चुकी है। 'शिवम पंडित' के रूप में वापसी करके उन्होंने फैंस के बीच तहलका मचा दिया। 19 साल बाद कल्ट क्लासिक 'आवारापन' के सीक्वल में, उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य किरदार में हैं। खैर, इमरान के लिए फ्रेंचाइजी फिल्मों की कामयाबी का स्वाद चखना नई बात नहीं है। इसका सबूत उनकी पिछली रिलीज कुछ फिल्में हैं। आइए नजर डालते हैं इउनके उस सफर पर, जो उन्हें बॉलीवुड फ्रेंचाइजी का खिलाड़ी बनाता है।

#1 & #2

'मर्डर 2' और 'जन्नत 2'

साल 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' ने इमरान को रातों-रात शोहरत का स्वाद चखा दिया था। इसकी सफलता के 7 साल बाद उन्होंने 'मर्डर 2' में 'अर्जुन भागवत' बनकर वापसी की। इसकी डार्क-थ्रिलिंग कहानी आज भी लोगों के दिल के बेहद करीब है।

मैच फिक्सिंग पर आधारित फिल्म 'जन्नत' इमरान के करियर की सफल फिल्मों में से एक है। 2012 में इसकी अगली कड़ी 'जन्नत 2' रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ ईशा गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आई थीं।

#3 & #4

'राज फ्रेंचाइजी' और 'टाइगर 3'

हॉरर फिल्मों में इमरान का कोई मुकाबला नहीं। पहली फिल्म 'राज' (2002) डिनो मोरिया थे, लेकिन इसके बाद आई 'राज 2' (2009), 'राज 3D' (2012) और 'राज रीबूट' (2016) का बेड़ा उन्होंने उठाया। ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं।

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'टाइगर 3' में शामिल होकर इमरान ने हर किसी को चौंका दिया था। इसमें उन्होंने खलनायक 'आतिश रहमान' का किरदार निभाया था। ये उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

ADVERTISEMENT