Loading...
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2'? 40 साल बाद शबाना आजमी का खुद से महा-मुकाबला
बॉक्स ऑफस पर खुद से भिड़ने जा रहीं शबाना आजमी

'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2'? 40 साल बाद शबाना आजमी का खुद से महा-मुकाबला

Aug 13, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी 14 अगस्त को एक बड़े टकराव के लिए तैयार हैं। उनकी 2 बड़ी फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। राजकुमार संतोषी के विभाजन ड्रामा और नितिन कक्कड़ की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के बीच का ये मुकाबला उनके करियर में दुर्लभ है। 75 वर्ष की उम्र में भी ऐसे अनोखे बॉक्स ऑफिस टकराव पर शबाना का कहना है कि ये उन्हें मिलने वाली बहुमुखी भूमिकाओं को दर्शाता है।

बयान

शबाना को याद आया 40 साल पुराना दौर 

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में शबाना ने कहा, "करियर के इस पड़ाव पर इतनी विविध भूमिकाएं मिलना महज किस्मत है, जिसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।"

उन्होंने याद करते हुए बताया कि इससे पहले 40 से भी ज्यादा साल पहले, सितंबर-अक्टूबर 1983 में 15 दिनों के अंदर उनकी फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं।

शबाना ने कहा, "एक समय था जब 'अवतार', 'मासूम', 'कामयाब' और 'ये नजदीकियां' एक-दूसरे के 15 दिनों के भीतर रिलीज हुई थीं।"

खुलासस

4-5 शिफ्ट में काम करते थे शशि कपूर

शबाना ने आगे कहा, "लेकिन ऐसा इसलिए था, क्योंकि उस दौर में कलाकार एक साथ 8-10 फिल्मों में काम करते थे और दिन में डबल शिफ्ट में शूट करना आम बात थी।"

शबाना ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर का जिक्र कर बताया कि राज अपने छोटे भाई और फिल्म 'जुनून' (1979) में शबाना के सह-कलाकार रहे शशि कपूर को 'टैक्सी' कहकर बुलाते थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि शशि कपूर दिन में 4 से 5 शिफ्टों में काम करते थे।

ADVERTISEMENT

चुनोतियां

पुराने दौर की चुनौतियों को याद कर कही ये बात

75 वर्षीया अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, "मुझे हैरानी होती है कि क्या आज के युवा कलाकार बुनियादी सुविधाओं की कमी और लंबे संवाद रटने की उस चुनौती की कल्पना भी कर सकते हैं? तब भावनात्मक तैयारी के लिए 10 मिनट से भी कम मिलते थे।" अपनी आगामी फिल्मों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि जहां 'बंटवारा 1947' में वो मुख्य भूमिका निभा रही हैं, वहीं 'आवारापन 2' में उनका किरदार एक विशेष उपस्थिति जैसा है।"

ADVERTISEMENT

फिल्में

'आवारापन 2' में नकारात्मक भूमिका और 'बंटवारा 1947' में सनी का साथ

बता दें कि 'आवारापन 2' में शबाना नकारात्मक भूमिका नफीसा के किरदार में नजर आएंगी, जहां वो इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

उधर बंटवारा 1947' में शबाना पहली बार सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। ये खास इसलिए भी है,क्योंकि इससे पहले वो करण जौहर की साल 2023 में आई पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में सनी के दिवंगत पिता धर्मेंद्र के साथ नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT