Loading...
सनी देओल से लेकर प्रीति जिंटा तक, 'बंटवारा 1947' के लिए किसने कितनी फीस ली?
'बंटवारा 1947' के सितारों की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

सनी देओल से लेकर प्रीति जिंटा तक, 'बंटवारा 1947' के लिए किसने कितनी फीस ली?

Aug 12, 2026
07:41 am

क्या है खबर?

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में हें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपये है। वहीं अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं के बारे में जानते हैं।

#1 & #2

सनी देओल और प्रीति जिंटा

फिल्म 'बंटवारा 1947' में प्रीति हमीदा बेगम का किरदार निभा रही हैं। वह फिल्म में सनी (सिकंदर मिर्जा) की पत्नी की भूमिका में हैं। खबरों के मुताबिक, प्रीति ने निर्माताओं से अपनी कमबैक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये वसूले हैं।

सनी फिल्म में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार हैं। फिल्म 'बंटवारा 1947' के लिए सनी को 60 करोड़ रुपये फीस मिली है।

#3 & #4

शबाना आजमी और अली फजल

फिल्म 'बंटवारा 1947' में शबाना ने दुर्गावती देवी (माई) नाम की एक बुजुर्ग हिंदू महिला का भावनात्मक और संवेदनशील किरदार निभाया है, जो विभाजन के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ही छूट जाती हैं। वहीं में अली के किरदार का नाम हबीब अनवर होता है।

फिल्म के लिए शबाना की फीस का पता नहीं चला है, वहीं अली ने एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए 7 करोड़ रुपये लिए हैं।

ADVERTISEMENT