Loading...
'बंटवारा 1947' की कमाई में 5वें दिन बढ़त, फिर भी बजट निकालने से कोसों दूर
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'बंटवारा 1947' की कमाई में 5वें दिन बढ़त, फिर भी बजट निकालने से कोसों दूर

Aug 19, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित यह भावनात्मक कहानी है जिसने रिलीज से पहले खूब चर्चा बटोरी थी, लेकिन रिलीज के बाद इसका खास असर नजर नहीं आ रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं और आंकड़ों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। इसके बावजूद यह अपने कथित बजट 150 करोड़ को वसूलने में काफी दूर है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

कमाई

'बंटवारा 1947' के 5 दिनों का हाल

सैकनिल्क के मुताबिक, सनी की फिल्म ने 5वें दिन (मंगलवार) 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़े चौथे दिन (2 करोड़) के मुकाबले 12.5 प्रतिशत ज्यादा हैं।

वीकेंड की कमाई देखें, तों इसने तीसरे दिन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और पहले दिन 5.75 करोड़ कमाए थे। इसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये हो गया है।

विश्व स्तर पर फिल्म ने सिर्फ 43.29 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो काफी निराशाजनक माने जा रहे हैं।

फिल्म

अपनी ही फिल्मों की कमाई से पीछे हुए सनी

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित 'बंटवारा 1947' को बनाने में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आया, लेकिन यह 5 दिनों में अपनी लागत का सिर्फ 24.5 प्रतिशत वसूल पाई है।

खुद सनी अपनी पिछली फिल्मों 'बॉर्डर 2' (करीब 341 करोड़) और 'गदर 2' (करीब 525.45 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने से वंचित रह गए। ऐसे में फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा बढ़ गया है।

फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल समेत कई सितारे हैं।

ADVERTISEMENT