Loading...
बानी संग रिश्ते को लेकर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पी, शादी और धर्म पर ये कहा
बानी जे संग रिश्ते पर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पी

बानी संग रिश्ते को लेकर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पी, शादी और धर्म पर ये कहा

Nov 27, 2026
05:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेता बसीर अली हाल ही में अभिनेत्री बानी जे (असली नाम गुरबानी जज) के साथ नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्यार में ऐसी कोई शर्त नहीं होनी चाहिए, जैसे कि किसी का धर्म बदलवाना। इस जोड़े का रिश्ता 'रोडीज रीबर्थ' के सेट पर शुरू होने के समय से ही चर्चा का विषय है।

सलाह

बसीर की मां ने उन्हें दी थी ये सलाह

बसीर ने बताया कि उनकी मां इस बात को लेकर चिंतित रहती थीं कि वह अलग-अलग धर्मों की महिलाओं को डेट कर रहे हैं।

उन्हें डर था कि कहीं बसीर किसी दूसरे धर्म की महिला के साथ अपना जीवन बिताने का फैसला न कर लें।

ऐसे में उनकी मां ने उन्हें सलाह दी थी, "जिस इंसान से आप प्यार करते हैं, उससे कभी यह उम्मीद न रखें कि वह आपके लिए अपना धर्म बदल ले।"

राय

अलग-अलग धर्मों में शादी को लेकर बसीर ने रखी अपनी राय

बसीर ने कहा, "सोचिए, कोई ऐसा व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30 साल है और जिसने पूरी जिंदगी अपने धर्म का पालन किया है, वह अचानक सिर्फ इसलिए अपने ईश्वर की प्रार्थना करना छोड़ दे, क्योंकि उसे आपसे प्यार हो गया है और वह आपके ईश्वर में विश्वास करने लगे। क्या आप वाकई किसी से ऐसी उम्मीद कर सकते हैं?"

बसीर ने इस बारे में भी बात की कि समय के साथ शादी को लेकर उनके विचार कैसे बदल गए हैं।

ADVERTISEMENT

बात

बसीर ने बानी को लेकर कही ये बात

बसीर ने बानी के बारे में कहा, "बाहर से वह शांत समुद्र जैसी दिखती हैं, लेकिन उनके भीतर हमेशा तेज लहरें उठती रहती हैं।"

बताया जाता है कि जब बसीर पहली बार बानी से एक प्रशंसक के तौर पर मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था।

बाद में बानी ने बसीर को बताया कि उस वक्त वह कई तरह के मानसिक और भावनात्मक बोझ से जूझ रही थीं।

ADVERTISEMENT