'बंदर' रिव्यू: बॉबी देओल की फिल्म में दम या निकली फुस्की बम? देखें जनता की राय
क्या है खबर?
बॉबी देओल अभिनीत और अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, और अब जब काफी शोर-शराबा के बीच यह रिलीज हुई है, तो इसे देखने के लिए जनता की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी। फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय व्यक्त करना भी शुरू कर दिया है। आइए जानें कि लोगों को 'बंदर' कैसी लगी।
निर्देशन
लोगों ने फिल्म को बताया 'असाधारण', अनुराग कश्यप को मिली तारीफ
'बंदर' ने काफी हद तक अपने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। दर्शक कहानी को 'असाधारण' बताते हुए लोगों को इसे देखने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने निर्देशन की तारीफ करते हुए लिखा, 'अगर आप सिनेमा से प्यार करते हैं तो एक उपकार करें और 'बंदर' देखें। क्या शानदार फिल्म है। अनुराग कश्यप आप कितने सच्चे और शानदार फिल्मकार हैं। बॉबी देओल, आप पागल हैं और आपका सम्मान है। इसे मिस न करें, जरूर देखें।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
If you love cinema, do yourself a favour and watch #Bandar
— Lord Father (@LordFatherr) June 5, 2026
What a fantabulous movie raising pertinent issues regarding biased laws in society.
Anurag Kashyap, what a genius filmmaker you are. Bobby Deol, mad respect for you
Don't miss. Highly Recommended. pic.twitter.com/Wl6sfT7T8R
अभिनय
'बंदर' के साथ बॉलीवुड की असली वापसी
दर्शकों का मानना है कि 'बंदर' में बॉबी ने बेहद प्रभावशाली अभिनय किया है, जो शुरुआत से अंत तक लोगों को पर्दे से बांधकर रखता है। एक यूजर ने लिखा, ''बंदर, असली बॉलीवुड की वापसी!!! बॉबी देओल ने एक गिरे हुए सुपरस्टार समीर मेहरा के रोल में अपने करियर की सबसे बेहतरीन अभिनय किया है। अनुराग कश्यप ने एकदम डार्क, रॉ और अनफिल्टर्ड कहानी दिखाई है। कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल, सच बनाम ताकत। OTT पर आने का इंतजार न करें।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रतिक्रिया
BANDAR🔥🔥🔥
— Pramod Kumar Saxena (Astrologer & Bloger) (@PramodKuma79446) June 5, 2026
OG Bollywood IS BACK!!!
Bobby Deol’s CAREER-BEST as fallen superstar Samir Mehra. Anurag Kashyap goes DARK, RAW, UNFILTERED.
Courtroom drama+media trial + truth vs power.
4/5⭐“Don’t wait for OTT”
In theaters NOW. Go WATCH. #Bandar #BobbyDeol #AnuragKashyap pic.twitter.com/o8bQU1zDVD
कहानी
युवाओं के लिए खासतौर पर देखने लायक है 'बंदर'
कुछ दर्शकों का मानना है कि 'बंदर' आज के दौर में याैन उत्पीड़न से जुडे़ ऐसे मुद्दे को उठाती है, जिसे युवाओं को जरूर देखना चाहिए। ऐसे मुद्दे को अनदेखा नहीं किया जा सकता। कुछ ने यह तक कहा कि यह एक बेहतरीन मास्टरपीस है, जिसके जबरदस्त हिट होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित 'बंदर' में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद और राज बी. शेट्टी जैसे सितारे हैं।