कान्स 2026 में सुर्खियां बटोरने वाली 'बालन: द बॉय' अब OTT पर, ZEE5 पर इस दिन होगी रिलीज
निर्देशक चिदंबरम की बहुचर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'बालन: द बॉय' आगामी 31 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी इसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फरजाना पलथिंगल के शानदार अभिनय से सजी ये मलयालम-तेलुगू द्विभाषी फिल्म अब दर्शकों के लिए बस एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध होगी।
फिल्म की कहानी जानिए
फिल्म की कहानी बालन और उसकी मां अम्मा के रिश्ते पर आधारित है। वे दोनों एक महिला सुधार गृह में रहते हैं और अपने अतीत से पीछा छुड़ाने के लिए लगातार अपनी पहचान बदलते रहते हैं। अचानक दोनों के अलग हो जाने पर बालन अपनी मां की तलाश में निकल पड़ता है और उसे कई मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। इस फिल्म में अदिशेशन के आर, मुहम्मद जीनन, जीन पॉल लाल, डॉली जून, गिरिष एडी, बीना एंटनी और सैंड्रा चंद्रन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।