'बालम सूबेदार' बनकर आए अनिल कपूर, फिल्म से जारी हुआ धमाकेदार गाना
क्या है खबर?
अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसका टाइटल ट्रैक 'लल्ला' पहले ही लोगों की वाहवाही लूट चुका है। अब नए गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। सुरेश त्रिवेनी के निर्देशन में बनी फिल्म का दूसरा 'बालम सूबेदार' 25 फरवरी को जारी हो चुका है। अनिल का रौबदार अंदाज दिलचस्प है, लेकिन गायक की आवाज व संगीत लोगों की पुरानी यादें ताजा कर रहा है।
गाना
हरियाणवी गाने से प्रेरित है 'बालम सूबेदार'
'सूबेदार' का नया गाना, 2022 में रिलीज लोकप्रिय हरियाणवी गाने 'जिप्सी' से प्रेरित है जिसे GD कौर ने गाया था। इसी वायरल गाने को 'बालम सूबेदार' नाम से पेश किया गया है जिसकी गायिका, कौर ही हैं। इसे संगीत रुत्विक तालाशिलकर, शाइन और राज मावेर ने मिलकर दिया है। गाने के दृश्यों में फौजी बने अर्जुन मौर्य (अनिल) की पुरानी यादों को दर्शाया गया है। राधिका मदान भी दिखी हैं। फिल्म 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Volume badha do… Balam Subedaar aa gaya hai 💥#BalamSubedaarOutNow🔥 https://t.co/l9h4d35fEw#SubedaarOnPrime, New Movie, March 5@AnilKapoor #RadhikkaMadan @sureshtriveni78 @vikramix @PrimeVideoIN @Abundantia_Ent @openingimage @akfcnetwork #AdityaRawal #MonaSingh… pic.twitter.com/uDjJJfbgmM
— T-Series (@TSeries) February 25, 2026