Page Loader
प्रभास की 'बाहुबली' से रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' तक, ये हैं भगवान शिव से प्रेरित फिल्में
महाशिवरात्रि पर देखिए शिव से प्रेरित ये फिल्में (तस्वीर: एक्स/@rameshlausPrabhasNetwork_/)

प्रभास की 'बाहुबली' से रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' तक, ये हैं भगवान शिव से प्रेरित फिल्में

Feb 26, 2025
10:29 am

क्या है खबर?

भारत में हर तरह की फिल्में बनाई जाती हैं। कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जो भगवान शिव से प्रेरित हैं या जिनमें भोलेनाथ की महिमा देखने को मिली है। ये कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों से भी भरपूर प्यार मिला है। इस फेहरिस्त में प्रभास की 'बाहुबली' से लेकर अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' तक शामिल हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर आइए जानें भगवान शिव पर आधारित इन फिल्मों के बारे में।

#1

'बाहुबली'

शुरुआत करते हैं 'बाहुबली' से, जिसने न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किए। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हीरो प्रभास हैं, जिन्होंने इसमें 'शिवा' का किरदार निभाया था, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त होता है। फिल्म के एक सीन में प्रभास शिवलिंग को अपने कांधे पर उठाए भी दिखते हैं। इस दौरान भगवान शिव को समर्पित गाना 'कौन है वो' बजता है। जियो हॉटसटार पर यह फिल्म मौजूद है।

#2

'केदारनाथ'

केदारनाथ त्रासदी के बीच बुनी गई इस फिल्म में एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान लीड रोल में थे। सुशांत फिल्म में एक मुस्लिम पिट्ठू मंसूर का किरदार निभाते नजर आते हैं, जो मुस्लिम होने के बावजूद शिव की शक्ति को मानता है। फिल्में में शिव को समर्पित एक गाना 'नमो नमो' भी है, जो अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। यह फिल्म ZEE5 पर है।

#3

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा'

इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो शिवा नाम का किरदार निभाते नजर आते हैं, जिसके पास विशेष शक्तियां हैं। महादेव को समर्पित इस फिल्म में पहली बार रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट नजर आई थीं। अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इसका हिस्सा हैं। इसका एक-एक सीन बहुत भव्य है। शानदार VFX के साथ भगवान शिव की महिमा दिखाती इस फिल्म का लुत्फ आप जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

जानकारी

'शिवाय'

अगर आप महाशिवरात्रि के मौके पर एक बढ़िया फिल्म देखना चाहते हैं तो 'शिवाय' भी एक अच्छा विकल्प है। अजय देवगन की अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद यह फिल्म पूरी तरह से भगवान शिव को ही समर्पित है। इसमें उनके किरदार का नाम शिवाय है।