NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद
    अगली खबर
    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद

    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 12, 2021
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कार 2021 (ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स) को प्रस्तुत करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

    पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 और 11 अप्रैल को रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया।

    अब BAFTA पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है, जिसमें 'द व्हाइट टाइगर' के आदर्श गौरव बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने से चूक गए हैं।

    'द फादर' के लिए एंथनी हॉपकिंस को बेस्ट एक्टर के BAFTA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

    जानकारी

    'द व्हाइट टाइगर' के रमीन बेहरानी को भी नहीं मिल पाया अवॉर्ड

    'द व्हाइट टाइगर' को दो कैटेगिरी में नॉमिनेशंस मिले थे और दोनों ही कैटेगिरी में यह फिल्म पुरस्कार पाने में असफल रही है।

    'बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले' की कैटेगरी में लेखक व निर्देशक रमीन बेहरानी को भी यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया है। उनके स्थान पर क्रिस्टोफर हैम्पटन और फ्लोरियन जेलर को 'द फादर' के लिए 'बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले' की कैटेगिरी में अवॉर्ड मिला है।

    कोरोना महामारी के कारण एक वर्चुअल ऑडियंस के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

    श्रद्धांजलि

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान को दी गई श्रद्धांजलि

    74वां BAFTA पुरस्कार समारोह में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान को याद किया गया था। बाकी दिवंगत कलाकारों के साथ इन दो भारतीय कलाकारों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

    ऋषि और इरफान के अलावा शॉन कॉनरी, कर्क डगलस और चैडविक बोसमैन को रविवार की रात रॉयल अल्बर्ट हॉल में श्रद्धांजलि दी गई है।

    वीडियो क्लिप के जरिए 40 से अधिक कलाकारों को नमन किया गया। इसमें अभिनेता, निर्देशक और कई लेखक शामिल थे।

    जानकारी

    'नोमैडलैंड' को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

    74वां BAFTA अवॉर्ड समारोह में कई कैटेगिरी में पुरस्कार दिया गया। इस समारोह में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'नोमैडलैंड' को मिला है।

    फिल्म की मुख्य कलाकार फ्रांसेस मैकडोरमेंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार झाओ ने जीता है। यह फिल्म सिनेमेटोग्राफी श्रेणी में भी विजेता रही है।

    'प्रॉमिसिंग यंग वूमेन' को इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म घोषित किया गया है। एनिमेटेड फिल्म 'सॉल' को बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    लंदन
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    मुंबई

    गर्मियों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2', अभिनेता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर तिवारी 'फाडू' के साथ करने जा रही हैं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    कोरोना: मुंबई में घर-घर जाकर नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी महाराष्ट्र
    अजय देवगन का झगड़े का फेक वीडियो वायरल, अभिनेता के प्रवक्ता ने किया खारिज बॉलीवुड समाचार

    लंदन

    दुनिया में पहले कब-कब महामारियां फैली और उनसे कैसे पार पाया गया? इंग्लैंड
    कोरोना वायरस: ब्रिटेन सरकार ने 65,000 पूर्व नर्स और डॉक्टरों को काम पर बुलाया भारत की खबरें
    कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ? योगी आदित्यनाथ
    कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन की सरकार, प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पाए गए पॉजिटिव इटली

    बॉलीवुड समाचार

    गायक आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस से हुए संक्रमित मुंबई
    'रैम्बो' की हिन्दी रीमेक में टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस नहीं करेंगे प्रभास- रिपोर्ट मुंबई
    दिग्गज अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल का 88 वर्ष की आयु में निधन मुंबई
    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा मुंबई

    सोशल मीडिया

    राधिका आप्टे 'मिसेज अंडरकवर' में जासूस की भूमिका में दिखेंगी, सामने आया फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम
    'अवतारीफाइ' ऐप की मदद से बोल रही हैं तस्वीरें, ऐसे करें इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    जल्द व्हाट्सऐप में कलर बदल पाएंगे यूजर्स, दिखा नया फीचर व्हाट्सऐप
    US नेवी बैंड ने गाया फिल्म 'स्वदेस' का गाना, शाहरुख खान हुए भावुक अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025