BAFTA 2026 में इतिहास बनाने वाली फिल्म 'बूंग' दोबारा सिनेमाघरों में हो रही रिलीज
क्या है खबर?
BAFTA अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने इतिहास रचकर भारत को गर्वित होने का शानदार मौका दिया था। इस खुशी से गदगद होकर निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है। इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। बता दें, एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'बूंग' BAFTA जीतने वाली पहली मणिपुरी फिल्म है, जिसे बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का खिताब दिया गया।
रिलीज
जानिए दोबारा कब रिलीज होगी 'बूंग'
BAFTA पुरस्कार जीतकर भारत को गौरवान्वित करने वाली फिल्म 'बूंग' पूरे भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी। इसकी ओरिजनल रिलीज तारीख 5 सितंबर, 2024 थी, लेकिन उस वक्त इसे चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फरहान ने 'बूंग' का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'मासूमियत, प्यार और दृढ़ता की एक यात्रा। भारत की पहली BAFTA पुरस्कार विजेता फिल्म को 6 मार्च को सिनेमाघरों में देखें।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
A journey of innocence, love and resilience. Witness India’s first BAFTA Award winning film, in cinemas on 6th March.#LaksmipriyaDevi #GugunKipgen #BalaHijam @ritesh_sid #AlanMcalex @shujaatsaudagar @vikeshbhutani @J10Kassim @vishalrr @chalkboardfilms #SuitablePictures… pic.twitter.com/EBMs9NCwhG
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) February 27, 2026
फिल्म
'बूंग' की कास्ट और कहानी
'बूंग' मणिपुर के रहने वाले एक मासूम लड़के की कहानी है जो अपनी मां को तोहफे के रूप में अपने खोए पिता को देना चाहता है। इसी अटूट विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ वह अपने दोस्तों संग खोज में निकल पड़ता है, लेकिन इस सफर में कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं जो उसकी जिंदगी बदल देते हैं। गुगुन किपगेन ने इसमें मुख्य किरदार 'ब्रजेंड्रो उर्फ बूंग' निभाया है। बाला हिजाम और अंगम सनतोम्बम जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं।