NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने की अभिनेता विष्णु विशाल से शादी
    अगली खबर
    बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने की अभिनेता विष्णु विशाल से शादी

    बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने की अभिनेता विष्णु विशाल से शादी

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 22, 2021
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा पारंपरिक रीति-रिवाज से अपने मंगेतर विष्णु विशाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

    उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

    विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने कोरोना महामारी के बीच बेहद कम और करीबी लोगों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है।

    आइए देखते हैं ज्वाला और विष्णु की शादी की तस्वीरें।

    तस्वीर

    दुल्हन बनीं ज्वाला पति के साथ कुछ इस अंदाज में आईं नजर

    शादी की इस तस्वीर में विष्णु और ज्वाला वरमाला पहने हुए एक साथ स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं।

    यह तस्वीर उनकी शादी की रस्मों को अपने कैमरे में कैद करने वाली एक फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    इस तस्वीर में सिर से पांव तक गहनों में सजीं ज्वाला ने आसमानी नीले रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर सुर्ख लाल रंग का बड़ा सा बॉर्डर है,वहीं,विष्णु पारंपरिक सफेद शर्ट और लुंगी में दिखाई दे रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    बेहद खुश नजर आ रहीं ज्वाला

    Instagram post

    A post shared by drmanjulaanaganiofficial on April 22, 2021 at 6:01 pm IST

    घोषणा

    पिछले साल विष्णु ने दी थी सगाई की जानकारी

    बीते साल सितंबर में विष्णु ने ज्वाला के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।

    उन्होंने ज्वाला को पहनाई अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

    इसके साथ विष्णु ने लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो ज्वाला गुट्टा। सकारात्मकता और एक अच्छे भविष्य की उम्मीद के साथ जिंदगी की नई शुरुआत। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें विष्णु का पोस्ट

    Happy birthday @Guttajwala
    New start to LIFE..
    Lets be positive and work towards a better future for us,Aryan,our families,friends and people around..

    Need all your love n blessings guys..#newbeginnings

    thank you @basanthjain for arranging a ring in d middle of d night.. pic.twitter.com/FYAVQuZFjQ

    — VISHNU VISHAL - V V (@TheVishnuVishal) September 7, 2020

    जानकारी

    शादी के बाद विष्णु और ज्वाला ने लिया था तलाक

    विष्णु और ज्वाला दोनों ही अपनी पहली शादी के बाद तलाक ले चुके हैं।

    विष्णु ने 2010 में अभिनेता के नटराज की बेटी रजनी नटराज से शादी की थी। रजनी से उनका एक बेटा आर्यन भी है। हालांकि, 2018 में विशाल का तलाक हो गया।

    दूसरी तरफ भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला ने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में शादी की थी और करीब पांच साल बाद 2011 में इनका तलाक हो गया था।

    परिचय

    जानिए कौन हैं विष्णु विशाल

    विष्णु विशाल एक तमिल एक्टर हैं। उन्होंने 2009 में तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'वेन्निला कबडी कुजू' से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था।

    विष्णु ने MBA की डिग्री ली थी। इसके बाद वह प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के लिए तमिलनाडु क्रिकेट अकैडमी में चले गए। जब विष्णु का करियर आगे बढ़ ही रहा था, तभी उनके पैर में चोट लग गई।

    इसके बाद घर पर आराम करते हुए उन्होंने इतनी फिल्में देखीं कि उनका रुझान अभिनय की तरफ हो गया।

    जानकारी

    भारत के लिए कई पुरस्कार जीत चुकी हैं ज्वाला

    अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ज्वाला गुट्टा ने मिक्स्ड और महिला डबल्स में भारत के लिए कई खिताब जीते हैं। उन्हें भारत की सबसे बेहतरीन महिला डबल्स बैडमिंटन खिलाड़ी माना जाता है। बाएं हाथ से खेलने वाली ज्वाला ने दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बैडमिंटन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बैडमिंटन

    जम्मू-कश्मीर में 'मौलिक अधिकारों के हनन' के विरोध में IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा कश्मीर
    वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने के बाद बोलीं सिंधू- लंबे समय से था इंतजार पीवी सिंधु
    बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की बायोपिक में अक्षय निभाएंगे पुलेला गोपीचंद का किरदार? अक्षय कुमार
    बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है यह बुजुर्ग, दी अपहरण की धमकी तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025